PSL 2023: साउथ अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज राईली रूसो ने पाकिस्तान में खेली जा रही पाकिस्तान सुपर लीग 2023 में बल्ले से तबाही मचा दी। उन्होंने क्वेटा ग्लैडिएटर्स के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी का नजारा पेश किया और अपनी टीम 78 रन ठोक डाले। इस ताबड़तोड़ पारी के दम पर मुल्तान सुल्तान ने क्वेटा ग्लैडिएटर्स को 9 विकेट से एकतरफा अंदाज में हरा दिया।
राईली रूसो ने मुल्तान सुल्तान के लिए खेलते हुए 42 गेंदों का सामना किया और 78 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 9 चौके और 3 तूफानी छक्के लगाए। एक छक्का उन्होंने तेज गेंबाद मोहम्मद हसनैन के खिलाफ मिड विकेट के ऊपर से ठोका, जिसे देख गेंदबाज हैरान रह गया।
और पढ़िए – वसीम जाफर ने चुनी इंडिया की प्लेइंग 11, KL Rahul समेत इस धाकड़ खिलाड़ी को किया बाहर
https://twitter.com/thePSLt20/status/1625888906788098048?s=20
राईली रूसो ने मोहम्मद हसनैन के खिलाफ ठोका तूफानी छक्का
राईली रूसो ने मोहम्मद हसनैन के खिलाफ 12वें ओवर की पहली गेंद पर लगाया था। गेंद और बल्ले का कनेक्शन इतना जबरदस्त था कि बॉल बाउंड्री के बाहर गिरी। इस छक्के पर दर्शकों ने तालियां पींट दीं। विरोधी टीम भी हैरान थी। इधर रूसो के साथ और टीम के कप्तान रिजवान ने भी इस छक्के के सम्मान में तालियां बजाईं।
और पढ़िए – पाकिस्तान की नई सनसनी, 150 की रफ्तार से चटकाए पांच विकेट, देखें video
https://twitter.com/thePSLt20/status/1625892439121862659?s=20
PSL के बाद IPL में धमाल मचाएंगे रूसो? दिल्ली ने 4.6 करोड़ में खरीदा है
पाकिस्तान सुपर लीग में धमाल मचाने वाले राईली रूसो को आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन (IPL 2023 Mini Auction) के पहले राउंड में किसी ने खरीदा तक नहीं था, जबकि जिस वक्त ऑक्शन हुआ उस वक्त उम्मीद की जा रही थी कि उन पर करोड़ों की बोली लगेगी, क्योंकि वह प्रचंड फॉर्म में थे। उन्होंने टी20 में हाल में 2 शतक बनाए थे। इसके बाद जब आईपीएल ऑक्शन का दूसरा राउंड हुआ तब दिल्ली कैपिटल्स ने साउथ अफ्रीका के धांसू खिलाड़ी को 4.6 करोड़ रकम में खरीदा। अब आईपीएल में भी वह धमाल मचाने को तैयार हैं।
https://twitter.com/thePSLt20/status/1625892936180441089?s=20
पाकिस्तान सुपर लीग 2023 के तीसरे मैच का हाल
पाकिस्तान सुपर लीग के तीसरे मुकाबले में मुल्तान सुल्तान और क्वेटा ग्लैडिएटर्स की टीमें आमने-सामने थीं। मुल्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की और क्वेटा ग्लैडिएटर्स110 रन पर समेट दिया। इसके बाद 13.3 ओवर में 9 विकेट से जीत हासिल कर ली। इस मैच के हीरो तेज गेंदबाज Ihsanullah रहे, जिन्होंने 4 ओवर में 12 रन देकर 5 विकेट निकाले।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
13 mins agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
1 hr agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
1 hr agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
2 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
2 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
3 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
4 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines