---विज्ञापन---

PSL 2023: 19 साल के बल्लेबाज ने किया कमाल, घुमा-घुमा कर ठोक डाले ताबड़तोड़ छक्के, देखें वीडियो

नई दिल्ली: दुनियाभर में क्रिकेट का नया टैलेंट सामने आकर चकित कर रहा है। एक ऐसा ही टैलेंट बुधवार को पाकिस्तान प्रीमियर लीग (PSL 2023) के एक मुकाबले में सामने आया। पेशावर जाल्मी और कराची किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में जाल्मी के युवा बल्लेबाज हसीबुल्लाह खान ने ऐसा गदर मचाया कि आंखों पर […]

नई दिल्ली: दुनियाभर में क्रिकेट का नया टैलेंट सामने आकर चकित कर रहा है। एक ऐसा ही टैलेंट बुधवार को पाकिस्तान प्रीमियर लीग (PSL 2023) के एक मुकाबले में सामने आया। पेशावर जाल्मी और कराची किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में जाल्मी के युवा बल्लेबाज हसीबुल्लाह खान ने ऐसा गदर मचाया कि आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो गया। कप्तान बाबर आजम और विकेटकीपर मोहम्मद हैरिस के पहले ही ओवर में आउट होने के बाद हसीबुल्लाह ने तूफान मचाते हुए करारे चौके-छक्के ठोक डाले। उन्होंने 29 गेंदों में 4 चौके-3 छक्के ठोक 172 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 50 रन जड़े। हसीबुल्लाह ने अपनी पारी में कई स्टाइलिश छक्के ठोके।

और पढ़िएIND vs AUS: Shreyas Iyer का काउंटर अटैक, रूम बनाकर ठोका खतरनाक छक्का, देखें video

---विज्ञापन---

इमाद वसीम की गेंदों पर ठोके करारे छक्के

एक ऐसा ही नजारा सातवें ओवर में देखने को मिला। जैसे ही इमाद वसीम ने इस ओवर की चौथी गेंद डाली, इमाद ने घुटना मोड़ा डीप बैकवर्ड की ओर करारा छक्का ठोक डाला। इसके तुरंत बाद हसीबुल्लाह ने एक बार फिर अपने तेवर दिखाए और पांचवीं गेंद पर लॉन्ग ऑफ की ओर कड़क छक्का ठोक डाला। इमाद की गेंदों पर ताबड़तोड़ छक्के ठोकने वाले हसीबुल्लाह 10वें ओवर में तबरेज शम्सी का शिकार बने। शम्सी की गेंद पर बेन कटिंग ने उन्हें कैच कर पवेलियन भेजा।

---विज्ञापन---
और पढ़िएIND vs AUS: Lyon ने ऐसे किया Jadeja का शिकार, हिलने का मौका तक नहीं मिला, देखें VIDEO

कौन हैं हसीबुल्लाह खान

बाएं हाथ के बल्लेबाज हसीबुल्लाह खान पाकिस्तान के पिशीन में जन्मे हैं। वे पाकिस्तान के लिए अंडर-16 और अंडर 19 टीम का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने अंडर-19 वर्ल्ड कप में भी शानदार प्रदर्शन किया था। हाल ही उन्होंने लिस्ट ए क्रिकेट में धमाल मचाया था। खान ने अब तक फर्स्ट क्लास के 10 मैचों में 416, लिस्ट ए के 24 मैचों में 1165 और टी-20 के 10 मैचों में 224 रन जड़े हैं। लिस्ट ए में उनका औसत 50 से ज्यादा का है। कहना गलत नहीं होगा कि ये युवा बल्लेबाज अपने क्लास के दम पर करियर में काफी आगे जाएगा।

और पढ़िए खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Mar 01, 2023 09:11 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola