नई दिल्ली: आईपीएल दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग है, जिसमें न केवल खिलाड़ियों को करोड़ों रुपये मिलते हैं बल्कि दर्शकों को भी दुनियाभर के तूफानी खिलाड़ियों को देखने का मौका मिलता है। हालांकि इसमें पाकिस्तान के खिलाड़ी हिस्सा नहीं ले सकते।
रिजर्व खिलाड़ी भी बेंच पर बैठे नजर आते हैं
आईपीएल की तर्ज पर ही दुनियाभर में कई क्रिकेट लीग खेली जा रही हैं उन्हीं में से एक है पाकिस्तान सुपर लीग। पीएसएल के ड्राफ्ट के तहत खिलाड़ियों की खरीद की गई है। इस बीच पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान बड़े बोल बोलते नजर आए। रिजवान का कहना है कि पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से बड़ी है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की टी20 लीग में रिजर्व खिलाड़ी भी बेंच पर बैठे नजर आते हैं।
और पढ़िए – जितनी IPL में बेस प्राइस, PSL में उतनी सैलेरी, जानिए पाकिस्तान में खिलाड़ियों को कितना मिलता है पैसा
पीएसएल ने पूरी दुनिया को चौंका दिया है
रिजवान ने कहा- हम कहते थे कि आईपीएल है, अब अगर आप उन खिलाड़ियों से पूछते हैं जो यहां खेलकर वापस जाते हैं, तो वो कह रहे हैं कि ये दुनिया की सबसे कठिन लीग क्योंकि इसमें कोई अगर रिजर्व खिलाड़ी भी होता है तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बाहर बेंच पर बैठा हुआ होता है। रिजवान ने आगे कहा- जाहिर है हर कोई जानता है कि पीएसएल ने पूरी दुनिया को चौंका दिया है। शुरुआत में कहा गया था कि यह सफल नहीं होगा। एक खिलाड़ी के रूप में हमने यह भी महसूस किया कि इसने दुनियाभर में अपना नाम बनाया है।
और पढ़िए – IND vs BAN: सिराज ने कर दिया खुलासा, बताया- लिटन दास से क्या बोला
आईपीएल में 10 टीमें शामिल हैं
गौरतलब है कि पीएसएल की तुलना में आईपीएल में 10 टीमें शामिल हैं। पीएसएल महज छह टीमों पर आधारित लीग है। इसके उच्चतम खिलाड़ियों को आईपीएल के एक खिलाड़ी के बेस प्राइस जितना ही पैसा मिलता है। इस बीच पेशावर जाल्मी ने अपना कप्तान बदल दिया है। पेशावर जाल्मी की कप्तानी में बाबर ने वहाब रियाज की जगह ली है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
54 mins agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
8 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
9 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
10 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
10 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
11 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
11 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
11 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines