PSL 2023: पाकिस्तान सुपर लीग में बीती रात एक गेंदबाज ने कहर मचा दिया। जिसे पाकिस्तान की नई सनसनी भी कहा जा रहा है। इस गेंदबाज ने 150 की स्पीड से गेंदे फेंकी। जिसे देखकर मैदान में दर्शक झूम उठे। मुल्तान सुल्तान की टीम की तरफ से खेल रहे पाकिस्तान के 20 साल के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज इहसानुल्लाह पांच विकेट चटकाए।
इहसानुल्लाह ने सरफराज अहमद को किया बोल्ड
इहसानुल्लाह ने 150 की स्पीड से गेंद डालते हुए क्वेटा ग्लैडियर्स के कप्तान सरफराज अहमद को क्लीन बोल्ड कर दिया। जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इहसानुल्लाह ने अपने चार ओवर में पांच विकेट लेकर एक ही रात में अपना जलवा बिखेर दिया।
और पढ़िए – शाहीन और स्टार्क से भारतीय गेंदबाजों की तुलना कर रहा था रिपोर्टर, द्रविड़ ने कर दी बोलती बंद
इहसानुल्लाह ने दिग्गजों को किया आउट
मुल्तान सुल्तान की तरफ से खेल रहे 20 साल के इस गेंदबाज ने कई बड़े बल्लेबाजों का आउट किया। इहसानुल्लाह ने उमर अकमल, सरफराज अहमद, जेसन रॉय, इफ्तिखार अहमद और नसीम शाह के विकेट निकाले। खास बात यह है कि इस युवा गेंदबाज ने अपने पूरे चार ओवर में अपनी बॉलिंग स्पीड 140 से 150 के बीच बनाए रखी। छठे ओवर की तीसरी बॉल इहसानुल्लाह 150.3 की स्पीड से फेंकी और सरफराज को क्लीन बोल्ड कर दिया।
और पढ़िए – क्या छक्का मारा है, Hasnain ने गेंद को तारामंडल में भेज दिया, देखें video
नेशनल टीम में मिल सकता है मौका
इहसानुल्लाह ने चार ओवर में सिर्फ 12 रन देकर पांच विकेट निकाले। इस दौरान उन्होंने 16 डॉट बॉल फेंकी। जिससे क्वेटा की टीम महज 18.5 ओवर में ऑलआउट हो गई। इहसानुल्लाह पाकिस्तान कप 2022-23 के सेकंड बेस्ट बॉलर रहे। उन्होंने 11 मैचों में 25 विकेट निकाले थे। ऐसे में वह जल्द ही पाकिस्तान में नाम कमा रहे हैं।
क्रिकेट एक्सपर्ट की राय है कि जल्द ही उनकी एंट्री पाकिस्तान की नेशनल टीम में भी हो सकती है। क्योंकि जिस स्पीड से वह बॉलिंग कर रहे हैं, वह उन्हें पाकिस्तान टीम में एट्री करा सकता है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
1 hr agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
2 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
3 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
4 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
5 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
5 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
6 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
7 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
7 hrs agoगौतम गंभीर सहित सभी क्रिकेटरों ने दिवाली पर दी फैंस को शुभकामनाएं
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines