नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के मुकाबले जैसे जैसे आगे बढ़ रहे हैं, वैसे वैसे इसमें रोमांच और बढ़ता जा रहा है। बुधवार को मुल्तान सुल्तांस और कराची किंग्स के बीच खेला गया मुकाबला कुछ ऐसा ही रहा, जहां आखिरी ओवर में सांसें थमा देने वाला नजारा देखा गया। किंग्स के कप्तान इमाद वसीम की शानदार पारी के बावजूद टीम को दूसरे छोर से विकेट गिरने के बाद महज 3 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद किंग्स के अध्यक्ष वसीम अकरम का गुस्सा फूट पड़ा।
कुर्सी को लात दे मारी
वह टीम की हार से इस तरह बौखला गए कि स्टेंड्स में बैठे बैठे सामने रखी कुर्सी को लात दे मारी। अकरम का ये वीडियो क्रिकेट के गलियारों में चर्चा का विषय बन रहा है। नेटिजंस ने इस पर जमकर मजे ले लिए हैं। एक यूजर ने कमेंट कर कहा, “मुल्तान की जीत और कराची की भव्यता पर वसीम अकरम की प्रतिक्रिया। वाह क्या खेल है!” एक अन्य ने कहा, “शायद ही आपने वसीम अकरम को इतने गुस्से में देखा होगा, कराची किंग्स ने थ्रिलर हारने के बाद कुर्सियों को लात मार दी।”
और पढ़िए – क्या भारत तोड़ेगा ऑस्ट्रेलिया का घमंड? नॉकआउट में टीम इंडिया को दिखाना होगा दम
और पढ़िए – पूजा वस्त्राकर की जगह इस धाकड़ खिलाड़ी की एंट्री, मचा सकती हैं धमाल
वहीं कई ने मीम्स शेयर किए। एक यूजर ने भारतीय अभिनेता अक्षय कुमार के मशहूर मीम टेम्पलेट को शेयर करते हुए लिखा, “बाबर आजम को मैच विनर्स से रिप्लेस करने के बाद वसीम अकरम।”
पूरे मैच में क्या हुआ?
मुल्तान सुल्तांस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 196 रन ठोके। कप्तान मोहम्मद रिजवान ने 64 गेंदों में 110 रन की आतिशी पारी खेली। बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी कराची किंग्स की ओर से ओपनर जेम्स विंस ने तबाही मचाते हुए 200 की स्ट्राइक रेट से रन ठोके, लेकिन वे 34 गेंदों में 7 चौके, 6 छक्के जड़कर 75 रन बनाकर रनआउट हो गए। इसके बाद कप्तान इमाद वसीम ने मोर्चा संभाला और 26 गेंदों में 5 छक्के ठोक 46 रन जड़कर मैच को आखिरी ओवर तक ले गए। आखिरी ओवर में अच्छे खासे रन बनाने के बाद दूसरे छोर पर आउट हुए बेन कटिंग के बाद इमाद को स्ट्राइक नहीं मिल सकी और वह ये मैच 3 रनों से हार गई।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
53 mins agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
1 hr agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
1 hr agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
2 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
3 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
3 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
4 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
5 hrs agoLIVE: टीम इंडिया को लगा छठा झटका, नमन धीर भी हो गए फेल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines