नई दिल्ली: पाकिस्तान में खेली जा रही पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के दौरान विस्फोटक बल्लेबाजी का नजारा सामने आया है। बुधवार को मुल्तान सुल्तांस और कराची किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी सुल्तांस के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने ऐसी तबाही मचाई कि क्रिकेटप्रेमियों की नसों में रोमांच भर गया। रिजवान ने 64 गेंदों में 10 चौके-4 छक्के ठोक 171.88 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 110 रन जड़े। पाकिस्तान सुपर लीग में रिजवान की ये पहली सेंचुरी थी।
छक्कों की बारिश
रिजवान ने अपनी आतिशी पारी में कई स्टाइलिश और गगनचुंबी छक्के ठोके। उन्होंने 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर डीप बैकवर्ड की ओर कड़क छक्का ठोक गदर मचा दिया। इसके बाद उन्होंने इसी ओवर की तीसरी गेंद पर एक बार फिर कहर बरपाया और डीप एक्स्ट्रा कवर पर करारा छक्का जड़ दिया। अब तो रिजवान रोके नहीं रुके, 20वें ओवर की पहली ही गेंद पर वे आगे बढ़े और एक बार फिर एक्स्ट्रा कवर पर दमदार छक्का ठोक सनसनी मचा दी। रिजवान की ये आतिशी पारी देख स्टेडियम में बैठीं गर्ल्स रोमांचित हो गईं।
और पढ़िए – Sarah Taylor की ‘पार्टनर’ हुई प्रेग्नेंट, सोनोग्राफी के साथ फोटो डालकर दी खुशखबरी
https://twitter.com/thePSLt20/status/1628406579010879489?cxt=HHwWgoDSvf3JoZktAAAA
और पढ़िए –
मुल्तान सुल्तांस ने 20 ओवर में जड़े 196 रन
रिजवान की तूफानी पारी के साथ मुल्तान सुल्तांस ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 196 रन जड़े। रिजवान के साथ ओपनिंग करने उतरे शान मसूद ने 33 गेंदों में 6 चौके-1 छक्का ठोक 51 रन बनाए। रिले रोसौ ने 21 गेंदों में 29 रन जड़े। वहीं कराची किंग्स के गेंदबाज काफी महंगे साबित हुए। कप्तान इमाद वसीम ने 2 ओवर में 20, अमर यामीन ने 3 ओवर में 36 रन लुटाए। आकिफ जावेद ने 3 ओवर में 33 और मोहम्मद उमर ने 4 ओवर में 44 रन लुटाए।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
42 mins agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
1 hr agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
1 hr agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
2 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
3 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
3 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
4 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
5 hrs agoLIVE: इंडिया की आधी टीम लौटी पवेलियन, श्रेयस अय्यर भी हुए आउट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines