Arpit Pandey
Read More
---विज्ञापन---
PSL 2023: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में इस्लामाबाद यूनाइटेड और मुल्तान सुल्तान (Islamabad United vs Multan Sultans) मुल्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) ने शानदार शुरुआत की। जिससे मुल्तान बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही है।
मैच के तीसरे ओवर में मोहम्मद रिजवान ने तेज बल्लेबाजी करते हुए फैजल फारूकी (Fazalhaq Farooqi) की गेंद पर हवा में उछलते हुए शानदार अपर कट खेला, गेंद बल्ले से इतनी जोर से टकराई की गोली की रफ्तार से बाउंड्री पार हो गई। रिजवान का यह छक्का देखकर फैंस झूम उठे।
और पढ़िए – WPL 2023: मेग लेनिंग ने खेली तूफानी पारी, दिल्ली कैपिटल्स ने यूपी वॉरियर्स को 42 रनों से दी मात
The Rizzler gets going 💥#HBLPSL8 | #SabSitarayHumaray l #IUvMS pic.twitter.com/tEi4JgmzeL
— PakistanSuperLeague (@thePSLt20) March 7, 2023
मुल्तान सुल्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने ओपनिंग करते हुए 18 गेंदों में 33 रनों की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने पावर हिटिंग की और 3 जबरदस्त छक्के लगाया, जबकि एक शानदार चौका लगाया। रिजवान ने अपनी टीम को शानदार शुरुआत दी जिससे मुल्तान बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।