PSL 2023: पाकिस्तान सुपर लीग 2023 के सातवें मुकाबले में मुल्तान सुल्तान ने एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की। उसने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 52 रनों के बड़े अंतर से हराया। मुल्तान सुल्तान के लिए कप्तान मोहम्मद रिजवान ने शानदार फिफ्टी लगाई और बाद में एक अद्भुत कैच भी पकड़ा।
पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी मोहम्मद रिजवान एक बढ़िया विकेटकीपर के साथ टी20 में सलामी बल्लेबाज हैं। इस्लामाबाद के खिलाफ उन्होंने सुपर मैन बनकर हवा में छलांग लगाते हुए एक टॉम करन का एक अद्भुत कैच लपका है। ये कैच उन्होंने दूसरी पारी के 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर पकड़ा है।
दरअसल, मुल्तान सुल्तान ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाए थे। जवाब में इस्लामाबाद की टीम ने 17.3 ओवर तक 8 विकेट खोकर 138 रन बना लिए थे। क्रीज पर टॉम करन थे। जैसे ही इहसानुल्लाह ने चौथी गेंद डाली तो वह बल्लेबाज के हाथ में लगकर हवा में गई। जिसे देख रिजवान विकेट के पीछे दौड़ते हुए गए और गेंद पर झपट्टा मारते हुए कैच पकड़ लिया।
मोहम्मद रिजवान ने पकड़ा अद्भुत कैच
मोहम्मद रिवजान के अद्भुत कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि रिजवान चीते की रफ्तार से दौड़कर कैच पकड़ लेते हैं। इसे देखकर बल्लेबाज भी हैरान रह गया। रिजवान के अद्भुत कैच के बाद तेज गेदंबाज इहसानुल्लाह ने आखिरी बल्लेबाज अबरार अहमद को क्लीन बोल्ड करते हुए अपनी टीम को मैच जिता दिया।
इस्लामाबाद यूनाइटेड और मुल्तान सुल्तान के बीच खेला गया मैच
अगर मैच की बात करें तो यह मुकाबला मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में इस्लामाबाद यूनाइटेड और मुल्तान सुल्तान के बीच रविवार दोपहर में खेला गया था। टॉस जीतकर इस्लामाबाद की टीम ने पहले गेंदबाजी चुनी थी, पहले खेलते हुए मुल्तान सुल्तान की टीम ने रिजवान और डेविड मिलर के अर्धशतकों के दम पर 190 रन बनाए थे, जवाब में इस्लामाबाद 17.5 ओवरों में ही 138 रन पर समिट गई।
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
1 hr agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
2 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
3 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
3 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
4 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
5 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
5 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
5 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines