नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2023) के दौरान क्रिकेट को दागदार करने के नजारे सामने आ रहे हैं। एक ऐसा ही वाकया पिछले दिनों पेशावर जाल्मी और कराची किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में देखने को मिला, जहां किंग्स के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने झुंझलाहट दिखाते हुए कप्तान बाबर आजम की ओर गेंद फेंक दी थी। इसके बाद इस बदतमीज गेंदबाज ने इस्लामाद यूनाइटेड के खिलाफ मैच में अन्य खिलाड़ियों पर छींटाकशी की। अब ये गेंदबाज अगले मैच से बाहर हो गया है।
26 फरवरी को मुल्तान सुल्तांस के खिलाफ फिट होने की उम्मीद
खबर है कि कराची किंग्स के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर कमर में चोट के कारण 22 फरवरी को मुल्तान सुल्तांस के खिलाफ मैच में हिस्सा नहीं लेंगे। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, चोटिल आमिर का रिहैबिलिटेशन कराची में जारी रहेगा। हालांकि, 26 फरवरी को मुल्तान सुल्तांस के खिलाफ मैच के लिए आमिर के फिट होने की उम्मीद है।
और पढ़िए –IND W vs IRE W: रेणुका सिंह का जलवा, तूफानी गेंद से उखाड़ फेंका स्टंप, देखें वीडियो
अब तक चार विकेट चटकाए
आमिर ने पीएसएल 2023 के अब तक के मैचों में 7.64 की इकॉनमी रेट से चार विकेट लिए हैं। कराची ने रविवार को पीएसएल 2023 में अपनी पहली जीत हासिल की। उसने लाहौर को 67 रनों से शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी किंग्स ने कलंदर्स के खिलाफ 186 रनों का लक्ष्य रखा। हालांकि किंग्स ने कलंदर्स को 17.3 ओवर में 118 रन पर आउट कर दिया।
मोहम्मद आमिर को शाहिद अफरीदी ने लगाई डांट
उल्लेखनीय है कि आमिर को उनके व्यवहार के लिए हाल ही पीसीबी के अंतरिम मुख्य चयनकर्ता शाहिद अफरीदी ने डांट लगाई थी। शाहिद ने आमिर को मैसेज कर कहा- तुम क्या चाहते हो? तुम्हें इतना सम्मान मिला, फिर तुमने अपनी प्रतिष्ठा पर धब्बा लगाया। आपको एक तरह से नया जीवन मिला है। आपको खिलाड़ियों के साथ इस तरह से व्यवहार नहीं करना चाहिए।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
6 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
6 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
7 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
7 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
8 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
8 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
8 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
8 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines