---विज्ञापन---

PSL 2023: गजब…हसन अली ने बाउंड्री पर दिखाई जादूगरी, लोग बोले- क्या कैच है, देखें वीडियो

नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के दौरान दिलचस्प नजारे सामने आ रहे हैं। एक ऐसा ही नजारा शुक्रवार को कराची किंग्स और इस्लामाद यूनाइटेड के बीच खेले गए मुकाबले में सामने आया। इस मैच में हसन अली ने इतना शानदार, लाजवाब कैच पकड़ा कि दर्शकों ने दांतों तले अंगुली दबा ली। ये नजारा 19वें […]

नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के दौरान दिलचस्प नजारे सामने आ रहे हैं। एक ऐसा ही नजारा शुक्रवार को कराची किंग्स और इस्लामाद यूनाइटेड के बीच खेले गए मुकाबले में सामने आया। इस मैच में हसन अली ने इतना शानदार, लाजवाब कैच पकड़ा कि दर्शकों ने दांतों तले अंगुली दबा ली। ये नजारा 19वें ओवर में देखने को मिला।

हसन अली ने बाउंड्री पर दिखाया गजब फील्डिंग का नजारा

टॉम कुरेन ने तैयब ताहिर को गेंद डाली तो ताहिर आगे बढ़े और स्ट्रेट की ओर छक्का कूटना चाहा। बॉल पर कड़क शॉट लगते ही ये बाउंड्री की ओर उड़ गई। ऐसे में हसन अली ने बाउंड्री की ओर दौड़ लगा दी। जैसे ही बॉल नीचे आई, हसन ने शानदार डाइव लगाई और दोनों हाथों से गेंद को पकड़ बाहर की ओर फेंक दिया। डाइव लगाते हुए हसन खुद बाउंड्री में गिर पड़े, लेकिन बॉल को जब उन्होंने बाहर फेंका तो दूसरे फील्डर ने इसे आसानी से कैच कर लिया। हसन का ये एफर्ट देख स्टेडियम में बैठे दर्शक भी बोल उठे- वाह क्या कैच है…

---विज्ञापन---
और पढ़िए – PSL 2023: 11 चौके-2 छक्के…इमाद वसीम ने दिखाया ब्लॉकबस्टर शो, देखें वीडियो

और पढ़िए –  IND vs AUS: ‘कोहली की तकनीक में…’, मैथ्यू हेडन ने विराट की बल्लेबाजी पर दिया ये बयान

इमाद वसीम की शानदार पारी

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी कराची किंग्स की ओर से कप्तान इमाद वसीम ने धमाकेदार बल्लेबाजी की। उन्होंने पांचवें नंबर पर उतरकर 54 गेंदों में 11 चौके-2 छक्के ठोक 170 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से नाबाद 92 रन जड़ दिए। हालांकि वे शतक से चूक गए, लेकिन उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी ने क्रिकेटप्रेमियों को रोमांचित कर दिया। इमाद की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत कराची किंग्स ने इस्लामाद यूनाइटेड को 20 ओवर में 202 रनों का लक्ष्य दिया।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Mar 03, 2023 09:58 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola