नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में कराची किंग्स के कप्तान इमाद वसीम अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से दंग करते नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को कराची किंग्स और इस्लामाद यूनाइटेड के बीच खेले गए मुकाबले में कप्तान इमाद ने ऐसी ताबड़तोड़ पारी खेली कि क्रिकेट के गलियारे वाहवाही से गूंज उठे। पांचवें नंबर पर उतरे इमाद ने 54 गेंदों में 11 चौके-2 छक्के ठोक 170 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से नाबाद 92 रन ठोक हाहाकार मचा दिया। भले ही वे शतक से चूक गए, लेकिन उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी ने क्रिकेटप्रेमियों की नसों में रोमांच भर दिया।
और पढ़िए – PSL 2023: गजब…हसन अली ने बाउंड्री पर दिखाई जादूगरी, लोग बोले- क्या कैच है, देखें वीडियो
रईस की गेंद पर ठोका खतरनाक छक्का
इमाद ने 15वें ओवर में इतना खतरनाक छक्का ठोका कि सब दंग रह गए। रूमन रईस की तीसरी गेंद पर इमाद छक्का ठोकने का मूड बना चुके थे। उन्होंने पोजिशन ली, बल्ला ऊपर किया और डीप कवर पॉइंट की ओर ऐसा करारा छक्का कूटा कि गेंदबाज सन्न रह गया। इमाद का ये कड़क छक्का देख स्टेडियम तालियों से गूंज उठा। इमाद के साथ ही तैयब ताहिर ने 19, एडम रॉसिंगटन ने 20, शोएब मलिक ने 12, इरफान खान ने 30 और मैथ्यू वेड ने 13 रन ठोके। इस तरह कराची किंग्स ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 201 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया।
और पढ़िए – IND vs AUS: ‘श्रेयस अय्यर जैसी बल्लेबाजी…’, करारी हार के बाद रोहित शर्मा ने दिया बड़ा बयान
हल्ला बोल रहा है इमाद वसीम का बल्ला
इमाद वसीम का बल्ला पीएसएल में हल्ला बोल रहा है। उन्होंने जाल्मी के खिलाफ नाबाद 57, सुल्तांस के खिलाफ नाबाद 14 और नाबाद 46, कलंदर्स के खिलाफ नाबाद 35 रन की पारी खेल अपनी प्रतिभा साबित कर दी है। हालांकि उनकी टीम कराची किंग्स भले ही पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर है, लेकिन इमाद की शानदार बल्लेबाजी ने शाहिद अफरीदी को भी मुरीद बना लिया है। हाल ही अफरीदी ने इमाद की तारीफ में कसीदे गढ़े थे।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
4 mins agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
40 mins agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
56 mins agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
3 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
11 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
12 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
13 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
13 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines