PSL 2023: पाकिस्तान सुपर लीग का आज 14वां मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में कराची किंग्स और मुल्तान सुल्तान की टीमें आमने-सामने हैं। मुल्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है, जबकि इमाद वसीम की कप्तानी वाली टीम पहले बैटिंग कर रही है।

कराची किंग्स के सलामी बल्लेबाज James Vince ने पहले ही ओवर की चौथी गेंद पर एक खूबसूरत छक्का लगाया है। उन्होंने इस ओवर की चौथी गेंद पर दो कदम आगे निकाले और मिड विकेट के ऊपर से एक खूबसूरत छक्का लगा दिया। इस छक्के पर फैंस ने तालियां पीट दीं।

मैच का हाल

दरअसल, मुल्तान सुल्तान के लिए स्पिनर अकील हुसैन पारी का पहला ओवर लेकर आए थे। उन्होंने इस ओवर में कुल 11 रन लुटाए। 1 सिंगल से आया, जबकि एक छक्का और एक चौका लगा। इस तरह उन्होंने एक ओवर में कुल 11 रन दिए। अगर मैच की बात करें तो कराची किंग्स ने 6 ओवर का खेल होने तक 1 विकेट खोकर 52 रन बना लिए हैं।

दोनों टीमों की प्लेइँग 11

कराची किंग्स– मैथ्यू वेड (डब्ल्यू), जेम्स विंस, तैयब ताहिर, शोएब मलिक, इमाद वसीम (सी), बेन कटिंग, इरफान खान, आमेर यामीन, मुहम्मद मूसा, तबरेज शम्सी, आकिफ जावेद

मुल्तान सुल्तान- शान मसूद, मोहम्मद रिजवान (w/c), रिले रोसौव, डेविड मिलर, खुशदिल शाह, कार्लोस ब्रैथवेट, अनवर अली, अकील होसेन, उसामा मीर, अब्बास अफरीदी, इहसानुल्लाह

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ