हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

PSL 2023: चटाक...Ihsanullah ने खतरनाक गेंद से उड़ा दी गिल्लियां, चारों खाने चित हुए Kamran Ghulam

विज्ञापन
PSL 2023 Kamran Ghulam bowled dismissed by Ihsanullah

PSL 2023: पाकिस्तान में PSL की शुरुआत हो गई है। सोमवार यानी 14 फरवरी को मुल्तान में इस लीग का पहला मुकाबला खेला गया है, जिसमें मुल्तान सुल्तान और लाहौर कलंदर्स की टीमें आमने-सामने थीं, मुकाबला बेहद रोचक हुआ और अंत में लाहौर की टीम ने 1 रन से शानदार और जीत दर्ज की। इस मैच में 20 साल के युवा तेज गेंदबाज Ihsanullah ने एक शानदार गेंद डाली, जिस पर Kamran Ghulam चारों खाने चित हो गए।

Ihsanullah ने उड़ाईं कामरान गुलाम की गिल्लियां

दरअसल, Ihsanullah मुल्तान सुल्तान टीम की तरफ से खेल रहे हैं। वह अपनी टीम के लिए छठवां ओवर डालने आए थे। इस ओवर की पहली ही गेंद पर उन्होंने कामरान गुलाम की गिल्लियां उड़ा दीं। उन्होंने पहली ही गेंद स्टंप की लाइन में डाली, जिस पर बल्लेबाज ने छक्का कूटने के लिए बल्ला घुमाया, जैसे ही बल्लेबाज ने शॉट मिस किया तो गेंद स्टंप में घुस गई और उसने गिल्लियां उड़ा दीं।

और पढ़िए –PSL 2023: ‘छक्का हो तो ऐसा’, Sikandar Raza ने एक हाथ से मारा जबरदस्त SIX, देखें video

इहसानुल्लाह ने चटकाए 2 विकेट

इहसानुल्लाह ने कुल 4 ओवर में 37 रन दिए। उन्होंने 2 विकेट अपने नाम किए। एक नो बॉल फेंकी और 3 वाइड डालीं। भले ही इस गेंदबाज ने रन लुटाए हों, लेकिन उनकी गति और लाइन लेंथ सटीक रही। उनके अलावा मुल्तान सुल्तान के लिए औसामा मीर ने 25 रन देकर 2 विकेट झटके।

और पढ़िए –PSL 2023: सूर्या बनने की कोशिश कर रहे थे David Miller, Haris Rauf ने उखाड़ डाला स्टंप, देखें video

PSL पहले मैच का स्कोरकार्ड

पाकिस्तान सुपर लीग के तहत सोमवार को लीग का पहला मैच खेला गया है। इस मुकाबले में मुल्तान-सुल्तान और लाहौर कलंदर्स की टीमें आमने-सामने थीं। मुल्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। पहले खेलते हुए लाहौर कलंदर ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 175 रन बनाए थे। इस टारगेट के जवाब में मुल्तान 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 174 रन बना पाई। आखिरी एक गेंद पर 6 रन चाहिए थे, लेकिन चौका आया। इस तरह से मैच का नतीजा निकला।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें