PSL 2023: Rauf ने Jason Roy को मारी आंख...गुस्साए बल्लेबाज ने ऐसे उतारी हेकड़ी, देखें
Edited By Bhoopendra Rai

PSL 2023 Jason Roy hit three sixes against rauf after wink by Haris Rauf
Edited By Bhoopendra Rai

PSL 2023 Jason Roy hit three sixes against rauf after wink by Haris Rauf
PSL 2023: पाकिस्तान में खेली जा रही पाकिस्तान सुपर लीग 2023 के बीच मंगलवार शाम 10वां मुकाबला खेला गया। इस मैच में क्वेटा ग्लैडिएटर्स और लाहौर कलंदर्स की टीमें आमने-सामने थीं। मुकाबला भले ही इन दोनों टीमों के बीच था, लेकिन असली जंग इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय और पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ के बीच देखने को मिली।
पाकिस्तान सुपर लीग में जेसन रॉय क्वेटा ग्लैडिएटर्स जबकि हारिस रऊफ लाहौर कलंदर्स की तरफ से खेल रहे हैं। कल जब मैच में दोनों का आमना-सामना हुआ तो रॉय भारी पड़ते दिखे। आखिर इन दोनों के बीच किस तरह की जंग हुई नीचे विस्तार से जानिए।
दरअसल, मैच में लाहौर कलंदर्स के लिए हारिस रऊफ पांचवा ओवर लेकर आए थे। इस ओवर की पहली डॉट गेंद खेलने के बाद रॉय ने दूसरी बाल पर उन्हें मिड विकेट के ऊपर से छक्का ठोक दिया। तूफानी छक्का खाने के बाद रऊफ ने तीसरी गेंद डॉट निकाल दी, इस गेंद पर रॉय कुछ नहीं कर पाए। लिहाजा रऊफ ने मुड़कर उन्हें आंख मार दी।
Roy stirred it up in Rauf's over 🥵#SabSitarayHumaray l #QGvLQ l #HBLPSL8 @iShaheenAfridi pic.twitter.com/CjwtGHnbWB
— PakistanSuperLeague (@thePSLt20) February 21, 2023
तीसरी बॉल के बाद जब रऊफ ने रॉय को आंख मारी तो उन्होंने चौथी और पांचवी गेंद पर छक्का ठोककर रऊप की हेकड़ी निकाल दी। इस ओवर रॉय ने कुल 17 रन बटोरे। सोशल मीडिया पर रॉय और रऊफ के बीच हुई इशारों वाली तनानती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
अगर मैच की बात करें तो क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था, पहले खेलते हुए लाहौर कलंदर्स की टीम ने 6 विकेट खोकर 20 ओवर में 198 रन बनाए थे, जवाब में क्वेटा की टीम 20 ओवर में सिर्फ 8 विकेट के नुकसान पर 135 रन ही बना सकी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: