PSL 2023: मलिंगा स्टाइल में Zaman Khan ने उड़ा डाली Vince की गिल्लियां, देखें VIDEO
Edited By Bhoopendra Rai

PSL 2023 james Vince clean bowled in malinga style by Zaman Khan
Edited By Bhoopendra Rai

PSL 2023 james Vince clean bowled in malinga style by Zaman Khan
PSL 2023: पाकिस्तान सुपर लीग 2023 का आठवां मुकाबला बेहद शानदार रहा। इस मैच में कराची किंग्स ने 67 रनों से बड़ी जीत दर्ज करते हुए लाहौर कलंदर को हरा दिया। कराची के लिए मैथ्यू वेड, जेम्स विंसे और कप्तान इमाद वसीम ने शानदार पारियां खेलीं। लाहौर कलंदर भले ही यह मैच हार गई हो, लेकिन उसके एक युवा तेज गेंदबाज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सभी का दिल जीत लिया।
हम बात कर रहे हैं जमान खान की। 21 साल का ये तेज गेंदबाज श्रीलंका के दिग्गज बॉलर रहे लसिथ मलिंगा स्टाइल में गेंदबाजी करता है। जमान खान ने इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी जेम्स विंसे को क्लीन बोल्ड कर दिया। जमान मैच के दौरान अपनी टीम के लिए 14वां ओवर लेकर आए थे। इस ओवर की पहली ही गेंद उन्होंने यॉर्क लेंथ डाली, जिस पर बल्लेबाज James Vince गच्चा खा गए और गिल्लियां उड़ गईं। देखिए वीडियो..
🔊 Volume Up + 🔂 On Loop
That was some searing pace by Zaman 🥵#SabSitarayHumaray l #KKvLQ l #HBLPSL8 pic.twitter.com/LjkT3dODrA
— PakistanSuperLeague (@thePSLt20) February 19, 2023
जमान खान पाकिस्तान के लिए नए खिलाड़ी हैं। उनका जन्म मीरपुर में हुआ है। 21 साल का ये गेंदबाज श्रीलंका के दिग्गज गेंदबाज लसिथ मलिंगा स्टाइल में गेंद डाल रहा है। पाकिस्तान सुपर लीग में जमान खान लाहौर कलंदर की टीम से खेल रहे हैं।
और पढ़िए – इंदौर टेस्ट के लिए फिट हुए कैमरून ग्रीन और मिचेल स्टार्क, ये दिग्गज गेंदबाज हुआ सीरीज से बाहर
पाकिस्तान सुपर लीग 2023 का आठवां मुकाबला करांची किंग्स और लाहौर कलंदर के बीच खेला गया। इस मौच में लाहौर की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। पहले बल्लेबाजी करने आई कराची किंग्स ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 185 रन बनाए थे, इस टारगेट के जवाब में लाहौर कलंदर की टीम 17.3 ओवर में 118 रन बना सिमट गई और 67 रनों से मुकाबला हार गई।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: