PSL 2023: लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में कराची ने एकतरफ शानदार जीत हासिल की। इस जीत में मोहम्मद आमिर ने शानदार बॉलिंग की आमिर की गेंद पर कराची के फील्डर इरफान खान ने एक शानदार कैच पकड़ा जो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
हवा में गोता लगाकर पकड़ा कैच
लाहौर कलंदर्स के बल्लेबाज शाई होप बल्लेबाज करने के लिए मैदान में उतरे ही थे। उन्होंने मोहम्मद आमिर की गेंद पर तेज कट शॉट् मारा, लेकिन जैसे ही फील्डर इरफान खान ने गेंद को अपनी तरफ आते हुए देखा उन्होंने सही अंदाजा लगाते हुए हवा में डाइव लगाकर एक हाथ से खतरनाक कैच पकड़ लिया। शाई होप को भी अंदाजा नहीं हुआ कि उनका विकेट गिर गया है। होप कुछ देर के लिए सन्न रह गए।
और पढ़िए – हवा में गोता लगाकर एक हाथ से पकड़ा हैरतअंगेज कैच, सन्न रह गए Shai Hope, देखें video
https://twitter.com/thePSLt20/status/1627346238822576130?s=20
जैसे ही इरफान खान ने यह कैच पकड़ा तो स्टेडियम में दर्शकों में उत्साह भर गया। कराची के सभी खिलाड़ियों ने इरफान की पीठ थपथपाते हुए उनके कैच का जश्न मनाया। मोहम्मद आमिर ने दो ओवर में 12 रन देकर एक विकेट निकाला।
और पढ़िए – इंदौर टेस्ट के लिए फिट हुए कैमरून ग्रीन और मिचेल स्टार्क, ये दिग्गज गेंदबाज हुआ सीरीज से बाहर
कराची के गेंदबाजों ने की शानदार बॉलिंग
कराची के बल्लेबाजों ने पहले बैटिंग करते हुए 185 रनों का शानदार स्कोर बनाया। लेकिन कराची के गेंदबाजों के आगे लाहौर कलंदर्स के बल्लेबाजों की एक नहीं चली और सभी के एक बाद एक विकेट गिरते गए। आलम यह रहा कि लाहौर कलंदर्स के बल्लेबाज पूरे 10 ओवर भी नहीं खेल पाए।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
27 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
47 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines