PSL 2023 Final: पाकिस्तान सुपर लीग 2023 का खिताबी मुकाबला शनिवार को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में गत विेजता लाहौर कलंदर और गत उपविजेता मुल्तान सुल्तान के बीच खेला गया। ये मैच काफी रोमांच से भरा हुआ था और इसमें लाहौर कलंदर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आखिरी गेंद पर इसे जीत लिया।
इस जीत के साथ वह लगातार दो बार पीएसलएल की ट्रॉफी को जीतने वाली पहली टीम बन गई है। इस मैच में लाहौर कलंदर्स की कप्तानी शाहीन अफरीदी के पास थी वहीं मुल्तान सुल्तान की टीम की कमान मोहम्मद रिजवान के पास थी। खिताबी मुकाबले में लाहौर ने टॉस जीतकर पहले खेलते हुए 20 ओवर में 200/6 का स्कोर बनाया। जवाब में मुल्तान की टीम 20 ओवर में 199/8 रन ही बना पाई।
शाहीन अफरीदी ने खेली ताबड़तोड़ पारी, लाहौर ने खड़ा किया विशाल लक्ष्य
पहले बल्लेबाजी करने उतरी लाहौर को मिराज बेग और फखर जमां ने तेज शुरूआत दी, लेकिन 38 रन के कुल स्कोर पर मिराज आउट हो गए।उसके बाद अब्दुल्ला शफीक ने तेजी से रन बनाते हुए स्कोर को 11 ओवर में 90 के पार पहुंचा दिया।आखिरी ओवरों में शाहीन अफरीदी ने 44 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर स्कोर 200 तक पहुंचा दिया।
आखिरी ओवर में दिखा खतरनाक रोमांच
201 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुल्तान सुल्तान टीम ने अच्छी शुरुआत की और कप्तान रिजवान ने भी शानदार पारी खेली। उनके आउट होने के बाद रिली रूसो ने अर्धशतक जड़ दिया। जिसके बाद शाहीन अफरीदी ने अपनी शानदार गेंदबाजी से मुल्तान को बैकफुट पर लाया।
आखिरी ओवर में मुल्तान सुल्तांस को जीत के लिए 13 रन चाहिए थे। जिसमें मुल्तान की तरफ से जमान गेंदबाजी करने आए। उन्होंने मैच के आखिरी ओवर की शुरुआती 5 गेंदों पर 9 रन दिए। इसके बाद मुल्तान को आखिरी गेंद पर चौके की दरकार थी जो खुशदिल नहीं लगा सके। ऐसे में लाहौर की टीम ने एक रन से मैच जीत लिया।
और पढ़िए – IND vs AUS: What a catch..स्मिथ के एक हाथ का कमाल, उछले और पांड्या का कर लिया शिकार, देखें वीडियो
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
T20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
8 mins agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
52 mins agoभुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
1 hr agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
1 hr agoनमन धीर की एक गलती से हारी टीम इंडिया, टिम सीफर्ट का कैच छोड़ना पड़ा महंगा
2 hrs agoVIDEO: श्रेयस अय्यर के 'Mana Wave' सेलिब्रेशन का क्या है राज?
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाने को लेकर खुलकर बोले गौतम गंभीर
2 hrs agoग्लेन फिलिप्स ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ 341 रन ठोक तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया को हराकर अफगानिस्तान बना हांगकांग सुपर सिक्सेस का नया चैंपियन
3 hrs agoअर्शदीप सिंह का पावरप्ले में राज, दुनिया के दिग्गज गेंदबाजों को छोड़ा पीछे
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines