PSL 2023: पाकिस्तान में टी20 लीग पाकिस्तान सुपर लीग 2023 का आगाज हो गया है। इस लीग में एक से बढ़कर एक शॉट्स देखने को मिल रहे हैं। सोमवार की रात मुल्तान सुल्तान और लाहौर कलंदर्स के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया, जिसमें लाहौर की टीम ने 1 रन से शानदार और जीत दर्ज की।
लाहौर कलंदर के लिए पाकिस्तान के तूफानी बल्लेबाज फखर जमां ने 66 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी में 3 चौके और 5 छक्के ठोके। इस दौरान फखर ने वेस्टइंडीज के स्पिनर अकील हुसैन जो मुल्तान सुल्तान के लिए खेल रहे हैं, उनके खिलाफ एक खतरनाक छक्का ठोका।
फखर ने अकील हुसैन को धोया
फखर जमां ने मैच के 13वें ओवर की तीसरी गेंद पर मिड विकेट के ऊपर से छक्का उड़ाया। जिसे देख गेंदबाज भी हैरान रह गया। इस शॉट में बल्लेबाज ने पूरी ताकत दिखाई थी। जब गेंद और बल्ले का कनेक्शन हुआ तो गेंद फ्लैट छक्के के लिए गए। हालांकि फिल्डर ने कैच पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह नाकाम रहा।
फखर ने ठोका खतरनाक छक्का
दरअसल, मुल्तान सुल्तान टीम की तरफ से अकील हुसैन पारी का 13वां ओवर लेकर आए थे। जैसे ही उन्होंने गुड लेंथ बॉल डाली तो फखर ने पहले घुटना टेका और गेंद पर जोरदार प्रहार किया। लिहाजा बॉल सीधा दर्शकों के बीच चली गई। इस छक्के का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
PSL पहले मैच का स्कोरकार्ड
पाकिस्तान सुपर लीग के तहत सोमवार को लीग का पहला मैच खेला गया है। इस मुकाबले में मुल्तान-सुल्तान और लाहौर कलंदर्स की टीमें आमने-सामने थीं। मुल्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। पहले खेलते हुए लाहौर कलंदर ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 175 रन बनाए थे। इस टारगेट के जवाब में मुल्तान 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 174 रन बना पाई। आखिरी एक गेंद पर 6 रन चाहिए थे, लेकिन चौका आया। इस तरह से मैच का नतीजा निकला।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
3 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
4 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
5 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
5 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
6 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
6 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
6 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
7 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines