PSL 2023: छक्का ठोकने फखर ने घुमाया था बल्ला...खतरनाक गेंद ने उड़ा डाली गिल्लियां, देखें

Fakhar Zaman clean bowled Aamer Yamin

Fakhar Zaman clean bowled Aamer Yamin

PSL 2023: पाकिस्तान में इन दिनों PSL यानी पाकिस्तान सुपर लीग खेली जा रही है। इस लीग में एक से बढ़कर एक नजारे देखने को मिल रहे हैं। कोई गेंद से कमाल दिखा रहा है तो कोई बल्ले से तबाही मचा रहा है। रविवार को खेले गए दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान के 32 साल के तेज गेंदबाज ने एक कमाल की गेंद डाली, जिस पर फखर जमां क्लीन बोल्ड हो गए।

विज्ञापन

Aamer Yamin कराची किंग्स की तरफ से खेल रहे हैं। उन्होंने पांचवे ओवर की दूसरी गेंद पर ही लाहौर कलंदर के सलामी बल्लेबाज का खेल कर दिया। जिस गेंद पर फखर जमां आउट हुए उस पर वह छक्का कूटने चले थे, इसके लिए जोरदार बल्ला भी घुमाया था, लेकिन तेज रफ्तार गेंद ने उन्हें चमका दिया और गिल्लियां उड़ा दीं। आउट होने के बाद वह खुद हैरान रह गए।

विज्ञापन

विज्ञापन

फखर जमां ने बनाए 12 रन, टीम को मिली हार

फखर जमां ने 12 गेंद में 2 चौकों की मदद से कुल 15 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद एक के बाद एक विकेट गिरते गए और फखर जमां की टीम लाहौर कलंदर 118 रन पर सिमट गई। करांची किंग्स के लिए अकीफ जावेद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3.3 ओवर में 28 रन देकर 4 विकेट लिए।

विज्ञापन

Karachi Kings vs Lahore Qalandars मैच का पूरा हाल

पाकिस्तान सुपर लीग 2023 का आठवां मुकाबला करांची किंग्स और लाहौर कलंदर के बीच खेला गया। इस मौच में लाहौर की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। पहले बल्लेबाजी करने आई कराची किंग्स ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 185 रन बनाए थे, इस टारगेट के जवाब में लाहौर कलंदर की टीम 17.3 ओवर में 118 रन बना सिमट गई और 67 रनों से मुकाबला हार गई।

विज्ञापन
लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ