PSL 2023: पाकिस्तान सुपर लीग में आमेर यामीन नाम के बॉलर ने बल्ले कमाल दिखाया और 11 गेंद में 23 रनों की शानदार पारी खेली। वह आठवें नंबर पर बैटिंग करने क्रीज पर आया था और 1 चौके के साथ 2 तूफानी छक्के ठोक सभी को चौंका दिया। 32 साल का ये खिलाड़ी पाकिस्तान सुपर लीग में कराची किंग्स के लिए खेल रहा है।
दरअसल, सोमवार को PSL 2023 का 22वां मुकाबला क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम कराची किंग्स के बीच खेला गया, जिसमें क्वेटा की टीम ने 4 विकेट से जीत हासिल की, जीत के हीरो मार्टिन गुप्टिल रहे, जिन्होंने 86 रनों की तूफानी पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई। आमेर यामीन ने अंत में बैटिंग करते हुए अपनी कराची किंग्स को 164 रनों के टारगेट तक पहुंचा दिया था, लेकिन उनकी टीम को हार नसीब हुई।
और पढ़िए – IND vs AUS: आखिरी टेस्ट में इस खतरनाक बॉलर की एंट्री कराएंगे रोहित? सिराज की हो सकती है छुट्टी
और पढ़िए – BAN vs ENG: शाकिब अल हसन ने रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाले बन गए पहले बांग्लादेशी खिलाड़ी
आमेर यामीन ने लगाया खूबसूरत छक्का
दरअसल, 8वें नंबर पर बैटिंग करने आए आमेर यामीन ने 19वें ओवर की पहली गेंद पर घुटना टेककर गेंद पर जोरदार प्रहार किया और मिड विकेट एरिया में छक्का जड़ दिया। उन्होंने तेज गेंदबाज नवीन उल हक के खिलाफ ये तूफानी छक्का ठोका, जिस पर दर्शकों ने तालियां पीट दीं। सोशल मीडिया पर उनकी बैटिंग का वीडियो वायरल हो रहा है।
मैच का पूरा हाल
क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम कराची किंग्स के बीच यह मुकाबला रावलपिंडी में खेला गया था। जिसमें क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने टॉस जीतकर कराची किंग्स को बैटिंग का न्योता दिया था, पहले खेलते हुए कराची किंग्स ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 164 रन बनाए थे, जवाब में क्वेटा ने 19.5 बॉल में 6 विकेट खोकर मैच जीत दिलाई।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
9 mins agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
11 mins agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
37 mins agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
37 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
1 hr ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
2 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
2 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
2 hrs agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
2 hrs agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines