नई दिल्ली: पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम अपने करियर में एक के बाद एक कीर्तिमान गढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह टी-20 क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज 9000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
तोड़ डाला क्रिस गेल का रिकॉर्ड
पीएसएल के तहत शुक्रवार को इस्लामाद यूनाइटेड के खिलाफ खेलते हुए पेशावर जाल्मी के कप्तान बाबर आजम ने 64 रन की दमदार पारी खेलकर ये मुकाम हासिल किया। सबसे तेज 9 हजार रन बनाने के मामले में उन्होंने वेस्ट इंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ डाला। वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी क्रिस गेल ने 249 पारियों में 9000 रन बनाए थे। जबकि बाबर ने केवल 245 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की।
और पढ़िए –PSL 2023: फाइनल की डेट में हुआ बदलाव, अब इस दिन खेला जाएगा मुकाबला
https://twitter.com/_FaridKhan/status/1636380855060033536
https://twitter.com/thePSLt20/status/1636393957922938880?cxt=HHwWgIC96c_o0bUtAAAA
और पढ़िए – IND vs AUS: गिल के साथ ओपनिंग करेगा ये बल्लेबाज, हार्दिक पांड्या ने बताया नाम
विराट कोहली तीसरे स्थान पर
बाबर और गेल के बाद विराट कोहली 271, डेविड वार्नर 273 और एरोन फिंच 281 पारियों में 9 हजार रन पूरे करने वाले बल्लेबाज हैं। बाबर ने 2019 के बाद से दुनिया के किसी भी बल्लेबाज द्वारा सबसे अधिक टी20 शतक भी बनाए हैं। उनके नाम 8 शतक हैं। इस लिस्ट में अगले बल्लेबाज जोस बटलर हैं, जिन्होंने 6 शतक जमाए हैं। जाल्मी के कप्तान ने यूनाइटेड के खिलाफ अपनी 39 गेंद की पारी के दौरान 10 चौके ठोके। यूनाइटेड के कप्तान शादाब खान ने उन्हें 13वें ओवर में एलबीडब्ल्यू आउट किया। पेशावर जाल्मी ने प्लेऑफ के इस मुकाबले में 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 183 रन बनाए। बाबर की 64 रन की पारी के साथ ही मोहम्मद हारिस ने 34, सैम अय्यूब ने 23, हसीबुल्लाह खान ने 15, टॉम कैडमोर ने 16 और अजमतुल्लाह ने 10 रनों का योगदान दिया। यूनाइटेड के कप्तान शादाब खान ने 4 ओवर में 40 रन देकर 2 विकेट चटकाए।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
14 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
33 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines