प्रियांश आर्या ने रणजी ट्रॉफी में अपनी शानदार बल्लेबाजी से सबका ध्यान खींच लिया है. गुजरात के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने दिल्ली की ओर से 199 रनों की बेहतरीन पारी खेली. वह दोहरे शतक से महज एक रन दूर रह गए, लेकिन इसके बावजूद उनके चेहरे पर निराशा नहीं दिखी. प्रियांश ने अपनी पारी को लेकर सकारात्मक सोच दिखाई और साफ किया कि वह इस बात पर ज्यादा ध्यान देने के बजाय आने वाले मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं. इस मैच में दिल्ली के कप्तान आयुष बदोनी ने भी शानदार दोहरा शतक जड़ा था.
220 गेंदों में ठोके 199 रन
गुजरात के खिलाफ पालम बी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में प्रियांश आर्या ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 220 गेंदों का सामना करते हुए 199 रन बनाए. उनकी पारी में 24 चौके और 6 छक्के शामिल रहे. उन्होंने महज 125 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया था और इसके बाद भी तेजी से रन बनाते रहे.
प्रियांश के पास दोहरा शतक पूरा करने का शानदार मौका था, लेकिन वह 199 रन के स्कोर पर मानव हिंगराजिया की गेंद पर आउट हो गए. इस तरह उनका दोहरा शतक बनाने का सपना सिर्फ एक रन से अधूरा रह गया. हालांकि, उनकी इस पारी ने दिल्ली को मजबूत स्थिति में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.
ये भी पढ़ें: इंटरनेशनल मास्टर्स क्रिकेट वर्ल्ड कप में नहीं खेलेगी पाकिस्तान टीम, सामने आई ये बड़ी वजह
दिल्ली ने पहली पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 648 रन बनाकर पारी घोषित की. प्रियांश के अलावा कप्तान आयुष बदोनी ने भी बल्ले से कमाल दिखाया और 217 रन की शानदार पारी खेली. दोनों बल्लेबाजों के प्रदर्शन ने दिल्ली को बड़ा स्कोर खड़ा करने में मदद की.
दोहरे शतक से चूकने पर क्या बोले प्रियांश आर्या?
एक रन से दोहरा शतक चूकने के बावजूद प्रियांश आर्या ने इसे लेकर कोई बड़ी निराशा नहीं जताई. समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, उन्होंने कहा कि वह अपनी पारी से खुश हैं और इस बात का उन्हें ज्यादा मलाल नहीं है कि वह 200 रन पूरे नहीं कर सके. उनका मानना है कि करियर में आगे भी कई मुकाबले खेलने के मौके मिलेंगे. इसलिए बीती हुई बात पर ज्यादा सोचने के बजाय उनका ध्यान भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करने पर है.
ये भी पढ़ें: IND vs NZ 1st: हेगले ओवल में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाजों का होगा दबदबा? जानें पिच का हाल
प्रियांश ने रणजी ट्रॉफी के महत्व पर भी अपनी बात रखी. उन्होंने बताया कि टेस्ट क्रिकेट खेलना हर क्रिकेटर का सपना होता है और यह खेल के सबसे बड़े प्रारूपों में से एक है. भारतीय टेस्ट टीम तक पहुंचने के लिए रणजी ट्रॉफी खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अहम मौका देती है.
संबंधित खबरें
जेम्स एंडरसन को लगा बड़ा झटका, लंकाशायर ने नए कॉन्ट्रैक्ट से किया इनकार
1 hr agoपहले T20 में इन 3 भिड़ंत पर रहेंगी सबकी नजरें, मैदान पर दिखेगा घमासान!
1 hr agoIND vs NZ: पहले टी20 मुकाबले पर बारिश का खतरा? जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल
2 hrs agoइंटरनेशनल मास्टर्स क्रिकेट वर्ल्ड कप में नहीं खेलेगी पाकिस्तान टीम
3 hrs agoवैभव की होगी प्लेइंग 11 में एंट्री? इन 5 खिलाड़ियों की हो सकती है छुट्टी
3 hrs agoहेगले ओवल में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाजों का होगा दबदबा?
3 hrs agoन्यूजीलैंड में कैसा है टीम इंडिया का T20I रिकॉर्ड? जानें किसका पलड़ा भारी
4 hrs agoIND vs NZ: रोहित शर्मा ने शुरू की न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की तैयारी
4 hrs agoडेल स्टेन से आगे निकले कगिसो रबाडा, होम ग्राउंड पर हासिल की बड़ी उपलब्धि
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी में दिखा मोहम्मद सिराज की कप्तानी का जलवा
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines