नेपाल की धरती पर भारतीय बल्लेबाज का बड़ा धमाका, डेब्यू में ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से मचाया कोहराम, रच डाला इतिहास

Priyank Panchal: नेपाल प्रीमियर लीग 2025 में भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज ने बल्ले से कोहराम मचा डाला. 35 वर्षीय बैटर ने विस्फोटक अंदाज में बैटिंग करते हुए सिर्फ 48 गेंदों में 90 रनों की तेज तर्रार पारी खेली. उन्होंने अपनी इस इनिंग में 7 चौके और 6 गगनचुंबी सिक्स जमाए.

Priyank Panchal

Priyank Panchal

Priyank Panchal NPL 2025: घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगाने के बावजूद प्रियांक पांचाल टीम इंडिया में कभी एंट्री नहीं मार सके. हालांकि, रिटायरमेंट के बाद प्रियांक ने नेपाल की धरती पर भी अपनी तूफानी बल्लेबाजी से महफिल लूट ली है. 35 वर्षीय बल्लेबाज प्रियांक ने नेपाल प्रीमियर लीग के डेब्यू मुकाबले में ही 48 गेंदों पर 90 रनों की विस्फोटक पारी खेलते हुए इतिहास रच डाला.

विज्ञापन

प्रियांक इस टूर्नामेंट में डेब्यू करते हुए सबसे बड़ी इनिंग खेलने वाले बैटर बन गए हैं. अपनी इस धांसू पारी के दौरान प्रियांक ने 7 बार गेंद को बाउंड्री लाइन के पार पहुंचाया, तो 6 गगनचुंबी सिक्स भी उनके बल्ले से निकले.

विज्ञापन

प्रियांक ने मचाया कोहराम

दरअसल, प्रियांक पांचाल इस बार नेपाल प्रीमियर लीग 2025 में करनाली याक्स की ओर से खेल रहे हैं. पहले ही मैच में प्रियांक को प्लेइंग 11 में खेलने का मौका मिला. प्रियांक का बल्ला चितवन राइनोज के खिलाफ जमकर बोला. प्रियांक ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 48 गेंदों में 90 रनों की धांसू पारी खेली.

अपनी इस इनिंग के दौरान प्रियांक ने 7 चौके और 6 सिक्स जमाए. 187 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए प्रियांक ने चितवन के बॉलिंग अटैक से खूब खिलवाड़ किया. टूर्नामेंट के इतिहास में डेब्यू मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड भी प्रियांक ने अपने नाम दर्ज करा लिया. हालांकि, प्रियांक अपना शतक पूरा नहीं कर सके और रवि बोपारा की गेंद पर कैच थमा बैठे. प्रियांक की पारी के बूते करनाली याक्स की टीम 20 ओवर में 3 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 166 रन लगाए.

विज्ञापन

प्रियांक की पारी नहीं आई टीम के काम

हालांकि, प्रियांक पांचाल की विस्फोटक पारी के बावजूद करनाली याक्स की टीम को हार का सामना करना पड़ा. टीम के गेंदबाज 167 रनों के लक्ष्य का बचाव करने में नाकाम रहे. चितवन राइनोज की ओर से रवि बोपारा ने ताबड़तोड़ अंदाज में बैटिंग करते हुए सिर्फ 36 गेंदों में 52 रनों की तेज तर्रार पारी खेली. अपनी इस इनिंग के दौरान रवि ने 3 चौके और तीन सिक्स जमाए. वहीं, दीपक बोहरा ने भी 42 रन जड़े. अंतिम ओवरों में सैफ जैब ने महज 16 गेंदों का सामना करते हुए 38 रनों की विस्फोटक पारी खेली. सैफ ने अपनी पारी में 2 चौके और 4 सिक्स लगाए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ