Prithvi Shaw Century: आईपीएल ऑक्शन से पहले पृथ्वी शॉ का बल्ला जमकर गरजा है. शॉ ने बेहतरीन बैटिंग करते हुए जोरदार शतक ठोक डाला है. महाराष्ट्र की ओर से खेलते हुए वॉर्मअप मैच में शॉ ने अपनी ही पुरानी टीम मुंबई के खिलाफ सेंचुरी जमाई.
शॉ पिछले बार आईपीएल नीलामी में अनसोल्ड रहे थे, लेकिन इस बार वह अपनी शानदार बैटिंग से फ्रेंचाइजियों का ध्यान अपनी ओर खींचने में जुटे हुए हैं. सलामी बल्लेबाज ने अर्शिन कुलकर्णी के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 305 रनों की लाजवाब साझेदारी जमाई. शॉ ने अपना शतक 140 गेंदों में पूरा किया.
पृथ्वी शॉ ने जड़ा दमदार शतक
घरेलू सीजन 2025-26 की शुरुआत से पहले पृथ्वी शॉ ने बल्ले से धांसू प्रदर्शन करके दिखाया है. महाराष्ठ्र की ओर से खेलते हुए पारी का आगाज करने उतरे शॉ ने 140 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. अर्शिन कुलकर्णी के साथ मिलकर शॉ ने मुंबई के बॉलर्स की खूब खबर ली. दोनों ने पहले विकेट के लिए मिलकर 305 रन जोड़े.
अर्शिन ने भी बेहतरीन बैटिंग करते हुए 140 गेंदों में 186 रनों की लाजवाब पारी खेली. बता दें कि कई साल मुंबई की ओर से खेलने के बाद शॉ ने अपनी पुरानी टीम से नाता तोड़ लिया है. वह इस बार महाराष्ट्र की ओर से रंग जमाते हुए दिखाई देंगे.
ये भी पढ़ें:-Exclusive: रोहित-विराट को मिलेगा ऑस्ट्रेलिया में ‘फेयरवेल’, भावुक विदाई की तैयारियां शुरू!
दमदार वापसी करने में जुटे शॉ
पृथ्वी शॉ को आईपीएल 2025 के लिए हुए ऑक्शन में कोई खरीदार नहीं मिल सका है. इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन में शॉ को इसी कारण बल्ले से रंग जमाने का मौका नहीं मिल सका था. वहीं, मुंबई टीम ने भी शॉ की खराब फॉर्म को देखते हुए उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया था. इसके बाद से शॉ अपनी फिटनेस और फॉर्म पर लगातार काम कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें:-रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाना पाकिस्तानी को भी नहीं आया रास, गौतम गंभीर पर लगा दिए आरोप!
शॉ अगर इस घरेलू सीजन में धांसू प्रदर्शन करने में सफल रहते हैं, तो उनके नाम पर इस बार के ऑक्शन में बड़ी बोली लग सकती है. शॉ ने अब तक कुल 58 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं और इस दौरान उनके बल्ले से 4456 रन निकले हैं. शॉ 13 शतक और 18 फिफ्टी जमा चुके हैं.
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
34 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines