Prithvi Shaw Fight: महाराष्ट्र की ओर से मुंबई के खिलाफ मैच खेलने उतरे पृथ्वी शॉ ने अपनी बल्लेबाजी से खासा प्रभावित किया. 219 गेंदों की अपनी पारी में शॉ ने एक से बढ़कर एक दमदार शॉट्स लगाए. 181 रनों की लाजवाब पारी खेलते हुए सलामी बल्लेबाज ने फॉर्म में वापसी कर ली है. हालांकि, सेंचुरी जमाने के बाद जब शॉ आउट हुए, तो वह अपने इमोशन्स पर काबू नहीं रख सके और बीच मैदान ही मुशीर खान से भिड़ पड़े. बात इस कदर बढ़ गई कि शॉ ने मुशीर को बल्ला तक मार दिया. शॉ की शर्मनाक हरकत कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरफ फैल रहा है.
पृथ्वी शॉ ने खोया आपा
पृथ्वी शॉ ने मुंबई के खिलाफ खेले जा रहे वॉर्मअप मैच में शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने पहले विकेट के लिए अर्शिन कुलकर्णी के साथ मिलकर 305 रन जोड़े. शॉ के आगे विपक्षी टीम के गेंदबाज पूरी तरह से बेबस नजर आए. उन्होंने 181 रनों की लाजवाब इनिंग खेली. हालांकि, बेहतरीन पारी खेलने के बाद शॉ आउट होने पर अपना आपा खो बैठे. शॉ ने बड़ा शॉट खेला, लेकिन वह गेंद को सीधा फील्डर के हाथों में मार बैठे.
ये भी पढ़ें: ODI कैप्टेंसी जाने के बाद Rohit Sharma की सैलरी में भी होगा बदलाव? जानिए क्या कहते हैं नियम
इसके बाद शॉ और मुंबई टीम के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली. शॉ पूरी तरह से आगबबूला हो गए और वह बल्ला लेकर मुशीर खान को मारने तक दौड़े, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. हालांकि, विवाद किस बात को लेकर हुआ यह साफतौर पर वीडियो में पता नहीं लग पा रहा है.
शतक के साथ फॉर्म की वापसी
घरेलू सीजन 2025-26 की शुरुआत से पहले पृथ्वी शॉ ने बल्ले से धांसू प्रदर्शन करके दिखाया है. महाराष्ठ्र की ओर से खेलते हुए पारी का आगाज करने उतरे शॉ ने 140 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. उन्होंने अर्शिन के साथ मिलकर 305 रनों की पार्टनरशिप जमाई. शॉ ने बेहतरीन शतक ठोकते हुए फॉर्म में वापसी कर ली है. शॉ इस बार महाराष्ठ्र की तरफ से घरेलू क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे. पिछले सीजन मुंबई ने शॉ को लगातार खराब प्रदर्शन के बाद टीम से ड्रॉप कर दिया था. इसके बाद शॉ ने मुंबई टीम से अलग होने का फैसला किया.
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
18 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines