Prithvi Shaw: भारतीय टीम के उभरते हुए सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ पिछले 4 सालों से टीम का हिस्सा नहीं है। इसके अलावा वो पिछले 1 साल से मुंबई की टीम में भी जगह बनाने में जूझ रहे थे। जिसके कारण ही उन्होंने बड़ा फैसला करके मुंबई टीम का साथ छोड़ने का फैसला किया था। अब शॉ की एक नई घरेलू टीम में एंट्री हो गई है। जहां पर वो आईपीएल के कप्तान के साथ सलामी बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं। इसी के साथ उनकी आईपीएल वापसी के लिए भी दरवाजे खुल सकते हैं।
पृथ्वी शॉ को मिली नई टीम
मुंबई के लिए खेलकर अपने करियर का स्टार्ट करने वाले पृथ्वी शॉ अब महाराष्ट्र टीम का हिस्सा बन गए हैं। इस घेरलू सीरीज में वो महाराष्ट्र की टीम से खेलते हुए नजर आएंगे। इस टीम की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ करते हैं। ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान गायकवाड़ के साथ पृथ्वी शॉ सलामी बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे। शॉ घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया में वापसी करना चाह रहे हैं। इतना ही नहीं शॉ आईपीएल 2026 में भी वापसी करते हुए नजर आना चाहते हैं। पिछले आईपीएल ऑक्शन में पृथ्वी अनसोल्ड रह गए थे।
शानदार रहा है घरेलू क्रिकेट में पृथ्वी शॉ का करियर
फर्स्ट क्लास क्रिकेट में पृथ्वी शॉ ने 58 मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 46.02 की औसत से 4556 रन बनाए हैं। जिसमें 13 शतक और 18 अर्धशतक शामिल हैं। लिस्ट ए क्रिकेट में पृथ्वी शॉ ने 65 मैच खेले हैं। इस दौरान शॉ ने 55.72 की औसत से 3399 रन जोड़े हैं। वहीं टी20 फॉर्मेट में 117 मैच खेले हैं। पृथ्वी ने इस दौरान 25.01 की औसत से 2902 रन बनाए हैं। टी20आई क्रिकेट में पृथ्वी शॉ का स्ट्राइक रेट 151.54 का रहा है। शॉ अगर इसी प्रदर्शन को अगले 1 या 2 घरेलू सीजन में बरकरार रखते हैं, तो उनकी टीम इंडिया में वापसी हो सकती है।
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: जो पाकिस्तान-श्रीलंका नहीं कर सके वो भारत ने कर दिखाया, सेना देशों में लहराया तिरंगा
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
4 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
5 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
6 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
7 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
7 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
8 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
8 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
8 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
9 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines