Prithvi Shaw Double Century: पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे पृथ्वी शॉ ने अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से महफिल लूट ली है। शॉ ने इंग्लैंड में खेले जा रहे वनडे कप में नॉर्थम्पटनशायर के लिए खेलते हुए समरसेट के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उन्होंने ओपनिंग करते हुए महज 129 गेंदों में डबल सेंचुरी कूट डाली। इसमें पहले 100 रन उन्होंने 81 गेंदों में जड़े, जबकि दूसरे 100 महज 48 गेंदों में ठोक डाले।
https://twitter.com/onedaycup/status/1689260547533938690
153 गेंदों में 28 चौके-11 छक्के ठोक कुल 244 रन जड़े
पृथ्वी आखिरी ओवर तक 150 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते रहे। उन्होंने 153 गेंदों में 28 चौके-11 छक्के ठोक कुल 244 रन जड़े। हालांकि वे तीन गेंदें और खेल लेते तो नाबाद रहे। उन्हें 50वें ओवर की आखिरी गेंद पर डैनी लैंब ने जॉर्ज थॉमस के हाथों कैच करा पवेलियन भेजा। पृथ्वी इस शानदार पारी में 219 मिनट तक मैदान में रहे। ये उनके लिस्ट ए करियर का सबसे बड़ा स्कोर भी रहा।
https://twitter.com/CricCrazyJohns/status/1689267057387589633
https://twitter.com/NorthantsCCC/status/1689261684714573825
पृथ्वी शॉ की फॉर्म से फैंस खुश
उनकी धमाकेदार बल्लेबाजी के बूते नॉर्थम्पटनशायर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 415 रन जड़े। सैम व्हाइटमैन ने 54, रिकार्डो वास्कॉन्सेलोस ने 47 और एमिलियो गाय ने 30 रनों का योगदान दिया। पृथ्वी शॉ को फॉर्म में लौटता देख फैंस खुश हो गए हैं। उन्होंने इससे पहले दिलीप ट्रॉफी में वेस्ट जोन के लिए खेलते हुए अर्धशतक जमाया था। हालांकि आईपीएल में वे बुरी तरह फ्लॉप रहे। इसके बाद से ही लगातार उनकी फॉर्म पर सवाल उठ रहे थे।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
5 mins agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
52 mins agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
1 hr agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
1 hr agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
1 hr agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
2 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
2 hrs agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoहैमिल्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच रिपोर्ट
3 hrs agoआखिरी मैच में हो गए फेल, तो टीम से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines