हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

इंग्लैंड में मुंबई के लड़के का धमाका, 244 रन ठोक पृथ्वी शॉ ने रचा इतिहास, गांगुली, पुजारा जैसे दिग्गजों को पछाड़ा

विज्ञापन
Prithvi Shaw

Prithvi Shaw Created history: भारतीय टीम से बाहर चल रहे पृथ्वी शॉ ने इंग्लैंड की धरती पर विस्फोटक बल्लेबाजी का नजारा पेश किया और 50 ओवर के मैच में 244 रन कूट डाले। उन्होंने रॉयल लंदन वनडे कप 2023 में बल्ले से तबाही मचाई है। मुंबई का ये लड़करा इंग्लैंड की धरती पर नॉर्थम्पटनशायर काउंटी क्लब के लिए खेल रहा है।

दरअसल, 9 अगस्त को वनडे कप में ग्रुप बी के तहत ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड पर नॉर्थम्पटनशायर और समरसेट के बीच मैच खेला गया। जिसमें शॉ ने समरसेट के खिलाफ 153 गेंदों पर 244 रन बनाए। शॉ की इस विस्फोटक पारी के दम पर उनकी टीम ने 87 रनों से मैच जीत लिया। शॉ ने इस विस्फोट पारी के दम पर इतिहास रच दिया और कई रिकॉर्ड बना डाले। पृथ्वी शॉ दो अलग-अलग देशों के लिए लिस्ट ए में दोहरा शतक लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज बन गए हैं।

1. दो अलग-अलग देशों के लिए लिस्ट ए में दोहरा शतक बनाने वाले इकलौते बल्लेबाज

पृथ्वी शॉ दो अलग-अलग देशों में लिस्ट ए दोहरा शतक लगाने वाले पहले क्रिकेटर हैं। उन्होंने साल 2021 में भारतीय सरजमीं पर पुडुचेरी के खिलाफ 227 रन बनाए थे। अब उन्होंने इंग्लैंड में नॉर्थम्पटनशायर के लिए 244 रन बनाए हैं।

विज्ञापन

2. लिस्ट ए में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज

पृथ्वी शॉ दूसरे भारतीय बल्लेबाज हैं, जिन्होंने लिस्ट एक (50 ओवर) मैच में 2 दोहरे शतक लगाए हैं। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के नाम 3 दोहरे शतक हैं।

https://twitter.com/CricCrazyJohns/status/1689273616901259264?s=20

विज्ञापन

3. देश के बाहर सबसे ज्यादा हाई स्कोर बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज

पृथ्वी शॉ अपने देश के बाहर लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। वह शिखर धवन का रिकॉर्ड तोड़ने में महज 5 रनों से चूक गए। धवन ने 2013 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 248 रन बनाए थे।

https://twitter.com/cricbuzz/status/1689512793882734592?s=20

विज्ञापन

4. वनडे कप में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज

पृथ्वी शॉ ऐसे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने वनडे कप में सबसे बड़ा स्कोर (244) बनाया है। इस मामले में उन्होंने चेतेश्वर पुजारा को पछाड़ा, जिन्होंने वार्विकशायर के खिलाफ ससेक्स के लिए 174 रनों की पारी खेली थी।

https://twitter.com/ESPNcricinfo/status/1689305543586803714?s=20

विज्ञापन

5. सौरव गांगुली को पछाड़ा

पृथ्वी शॉ (244) ने इंग्लैंड में किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा सर्वोच्च लिस्ट एक स्कोर के मामले में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को पीछे छोड़ा है। गांगुली ने 1999 में इंग्लैंड की धरती पर श्रीलंका के खिलाफ 183 रनों की पारी खेली थी।

6. नॉर्थम्पटनशायर की तरफ से सबसे बड़ा स्कोर

पृथ्वी शॉ लिस्ट ए फॉर्मेट में नॉर्थम्पटनशायर काउंटी क्लब के लिए सबसे ज्यादा हाई स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी भी बने हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola