Prithvi Shaw Musheer Fight: पृथ्वी शॉ मुंबई की टीम को छोड़कर महाराष्ट्र की ओर से इस बार घरेलू क्रिकेट में रंग जमाते हुए नजर आएंगे. रणजी ट्रॉफी के वॉर्मअप मैच में शॉ का बल्ला अपनी ही पुरानी टीम के खिलाफ जमकर बोला. उन्होंने मुंबई के खिलाफ खेलते हुए 181 रनों की लाजवाब पारी खेली.
हालांकि, शतकीय पारी का अंत होने के बाद शॉ बीच मैदान पर अपना आपा खो बैठे और उन्हें ग्राउंड पर मुशीर खान को बल्ला मारते हुए भी देखा गया. पृथ्वी के इस बर्ताव की हर तरफ खूब आलोचना हुई. हालांकि, अब शॉ ने बड़प्पन दिखाते हुए मुशीर से अपनी गलती के लिए माफी मांगी है.
पृथ्वी शॉ ने मांगी माफी
पृथ्वी शॉ ने अपने खराब बर्ताव के लिए मुशीर खान से माफी मांगी है. टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत करते हुए एक सूत्र ने बताया, “पृथ्वी को अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने मुशीर के पास जाकर माफी मांगी. पृथ्वी ने उनसे कहा कि मैं तुम्हारे बड़े भाई की तरह ही हूं. ऐसे में अब दोनों के बीच सबकुछ ठीक है.” बता दें कि शॉ और मुशीर के बड़े भाई सरफराज खान बचपन के दोस्त हैं और मुंबई के लिए शुरुआत से ही क्रिकेट खेलते आए हैं.
ये भी पढ़ें: ODI कैप्टेंसी जाने के बाद Rohit Sharma की सैलरी में भी होगा बदलाव? जानिए क्या कहते हैं नियम
हालांकि, यह देखना दिलचस्प होगा कि शॉ के खिलाफ बीच मैदान पर किए गए बर्ताव के लिए कोई सख्त एक्शन लिया जाता है या फिर नहीं. आईपीएल 2025 के ऑक्शन में शॉ अनसोल्ड रहे थे. वहीं, खराब फॉर्म की वजह से मुंबई ने भी उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया था. हालांकि, पिछले कुछ समय में शॉ ने अपनी फिटनेस और फॉर्म पर काफी काम किया है. वहीं, वह मुंबई टीम को छोड़कर अब महाराष्ट्र की ओर से खेलते हुए दिखाई देंगे.
ये भी पढ़ें: पृथ्वी शॉ के बाद Shivam Dube का बल्ले से बड़ा धमाका, तूफानी शतक जड़कर बढ़ाई ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की धड़कनें
शॉ ने खेली धांसू पारी
घरेलू सीजन 2025-26 की शुरुआत से पहले पृथ्वी शॉ ने बल्ले से धांसू प्रदर्शन करके दिखाया. महाराष्ठ्र की ओर से खेलते हुए पारी का आगाज करने उतरे शॉ ने वॉर्मअप मैच में 140 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. उन्होंने 219 गेंदों का सामना करते हुए 181 रनों की लाजवाब पारी खेली. शॉ ने ओपनिंग जोड़ीदार अर्शिन के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 305 रनों की अहम साझेदारी जमाई थी.
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
10 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoLIVE: टीम इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines