Prithvi Shaw and Akriti Agarwal: टीम इंडिया से लंबे समय से दूर चल रहे पृथ्वी शॉ इन दिनों महाराष्ट्र के लिए रणजी ट्रॉफी खेल रहे हैं. उन्हें कप्तानी का भी जिम्मा मिला है. हालांकि शॉ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ज्यादा चर्चा में रहते हैं. लगभग एक महीना पहले शॉ और एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल ने अपनी सगाई टूटने का ऐलान किया था. शॉ और आकृति ने सोशल मीडिया पर सगाई टूटने की आधिकारिक जानकारी दी थी. लेकिन अब लगभग एक महीने के बाद ही दोनों के बीच पैच-अप हो गया है.
शॉ की जिंदगी में लौटा पुराना प्यार
आकृति अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि दोनों फिर से एक साथ आ गए हैं. दोनों ने अपनी गलतफहमियों को सुलझाकर दोबारा साथ आने का फैसला किया है. पृथ्वी और आकृति पिछले दो सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. मार्च 2026 में ही दोनों ने सगाई रचाई थी. लेकिन 6 महीने बाद ही दोनों ने अलग होने का फैसला किया था. लेकिन अब आकृति ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि दोनों फिर से साथ आ गए हैं.
आकृति ने इस दौरान कहा कि जब उन्होंने सगाई तोड़ी थी, तब उन्होंने करीबी लोगों की राय को खुद पर हावी होने दिया था, जिन्हें लगता था कि वह इस रिश्ते को बेहतर जानते हैं. आकृति ने आगे कहा कि मैं उस समय गुमराह हो गई थी और मैंने बिना ईमानदारी से बातचीत करते हुए फैसला लिया था. आकृति ने आगे कहा कि मैं उस फैसले और उससे पहुंचे दर्द की पूरी जिम्मेदारी लेती हूं.
आकृति ने साफ किया कि दोनों ने एक दूसरे को समझा और बैठकर बातचीत की. इसके बाद दोनों ने एक दूसरे के साथ रहने का रास्ता दोबारा चुना. आकृति ने इस फैसले का सम्मान करने की अपील भी लोगों से की है.
कौन हैं आकृति अग्रवाल?
आकृति अग्रवाल एक मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं. वह इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहती हैं और उनके फॉलोअर्स की संख्या लाखों में है. वह साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी काम कर चुकी हैं. डिजिटल कंटेंट के जरिए आकृति अपनी पहचान बना चुकी हैं.
शॉ के करियर पर एक नजर
पृथ्वी शॉ ने अब तक भारत के लिए 5 टेस्ट मैच में 42.37 की औसत के साथ 339 रन बनाए हैं. इसके अलावा 6 वनडे मैच में उन्होंने भारत के लिए 189 रन बनाए हैं. 26 साल के शॉ ने भारत के लिए आखिरी बार साल 2021 में खेला था. इसके बाद वह नजर नहीं आए. उन्होंने भारत के लिए डेब्यू टेस्ट मैच में शतकीय पारी खेली थी, तब उनकी तुलना सचिन तेंदुलकर से हो रही थी. लेकिन फिलहाल उनका भारतीय टीम में लौटने का रास्ता दूर-दूर तक नजर नहीं आ रहा है.
संबंधित खबरें
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
22 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
45 mins agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
3 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
4 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
14 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines