हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

13 चौके और 9 छक्के... Prithvi Shaw ने मचाई गदर, 61 गेंद पर ठोक डाले 134 रन...देखें VIDEO

विज्ञापन
Prithvi Shaw 134 run hit 13 fours and 9 sixes in Syed Mushtaq Ali Trophy 2022

Prithvi Shaw 134 run: सैयद मुश्ताक अली (Syed Mushtaq Ali Trophy 2022) ट्राफी में मुंबई के बल्लेबाज पृथ्वी शॉ का बल्ला आग उगल रहा है। शुक्रवार को उन्होंने असम के खिलाफ जारी मुकाबले में शॉ ने 61 गेंदों पर 219.67 स्ट्राइक रेट के साथ 134 रनों की तूफानी पारी खेली। उन्होंने 46 गेंदों पर शतक पूरा किया।

अभी पढ़ें – T20 WC में ये है टीम इंडिया लिए गंभीर मसला, पूर्व कोच ने किया आगाह

 

इस तूफानी शतकीय पारी में पृथ्वी शॉ ने 13 चौके और 9 गगनचुंबी छक्के भी जड़े। शॉ की इस पारी की बदौलत मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बोर्ड पर 230 रन लगाए हैं।

विज्ञापन

शॉ ने अपनी पारी के दौरान 19 गेंद में फिफ्टी ठोकी। इसके बाद उन्होंने रफ्तार पकड़ी और असम के हर एक गेंदबाज को कूटा। इस तरह मुंबई ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 230 रन का स्कोर खड़ा किया है।

अभी पढ़ें – T20 World Cup 2022: बुमराह बाहर शमी अंदर…अब ये 19 खिलाड़ी वर्ल्ड कप में धमाल मचाने को हैं तैयार…देखें पूरी लिस्ट

विज्ञापन

 

पहले मैच में बनाए थे 55 रन

11 अक्टूबर से मुश्ताक अली ट्रॉफी के मौजूदा सीजन की शुरुआत हुई है। इस ट्रॉफी के पहले मैच में भी पृथ्वी शॉ ने मिजोरम के खिलाफ नाबाद 55 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 34 गेंद का सामना किया था। फिर दूसरे मुकाबले में उन्होंने मप्र के खिलाफ 29 रन बनाए।

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

(whatthefab.com)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola