BCCI: भारतीय टीम फिलहाल तीनों ही फॉर्मेट में बदलाव के दौर से गुजर रही है। ऐसे में टीम के पास अच्छे तेज गेंदबाजों का पूल तैयार करना होगा। खासकर टेस्ट क्रिकेट में फिलहाल बहुत ज्यादा तेज गेंदबाजी के अच्छे विकल्प नहीं नजर आ रहे हैं। ऐसे में बीसीसीआई ने बड़ा फैसला करते हुए 22 युवा तेज गेंदबाजों को नेशनल क्रिकेट एकेडमी में बुलाया है। जहां पर इन 22 खिलाड़ियों को अलग-अलग ट्रेनिंग देकर भविष्य के लिए तैयार किया जा रहा है।
NCA में बीसीसीआई ने शुरू की तैयारी
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भविष्य की तैयारी के लिए एनसीए में 22 तेज गेंदबाजों को बुलाया। जिसमें 14 उभरते हुए तेज गेंदबाज और 8 अंडर-19 टीम के तेज गेंदबाज शामिल हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार खलील अहमद, तुषार देशपांडे, विजयकुमार वैशाख, यश ठाकुर, राज बावा, युद्धवीर सिंह और अंशुल कंबोज का नाम शामिल हैं। इनके अलावा भी कुछ गेंदबाजों ने इस कैंप में हिस्सा लिया था। बीसीसीआई ने इस कैंप का आधिकारिक ऐलान करके हुए बताया कि ‘खिलाड़ियों ने फिटनेस मूल्यांकन के अलावा, बीसीसीआई उत्कृष्टता केंद्र में तेज गेंदबाजी कोच श्री ट्रॉय कूली के मार्गदर्शन में स्किल में वृद्धि और सामरिक कौशल निर्माण पर भी काम किया।’
भविष्य में इन खिलाड़ियों पर होगी बोर्ड की नजर
रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई इन खिलाड़ियों की आने वाले घरेलू सत्र में भी ध्यान रखने वाली है। जिससे इन्हें भविष्य में जाकर टेस्ट टीम में मौका दिया जा सके। टी20 फॉर्मेट के लिए आईपीएल से गेंदबाज मिल जाते हैं, लेकिन टेस्ट और वनडे फॉर्मेट के लिए बीसीसीआई घरेलू क्रिकेट को ही पैमाना रखना चाहती है। जिसके कारण ही इन खिलाड़ियों को अभी से ही लंबे घरेलू सत्र के लिए तैयार किया जा रहा है। भारतीय टीम मैनेजमेंट फिलहाल ऐसे तेज गेंदबाजों की तलाश कर रहा है, जोकि लंबे-लंबे स्पैल फेंक सके।
ये भी पढ़ें: Virat Kohli का बड़ा रिकॉर्ड खतरे में आया! बेबी एबी और ग्लेन मैक्सवेल ने तहलका मचाया
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
6 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
25 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
58 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines