Prasidh Krishna: चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ के बाद अब एक और भारतीय क्रिकेटर ने शादी कर ली है। इस खिलाड़ी का नाम है प्रसिद्ध कृष्णा, जिन्होंने अपनी अपनी गर्लफ्रेंड रचना से शादी रचाई है। दोनों एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे।
प्रसिद्ध कृष्णा और रचना कृष्णा ने साउथ इंडिया ट्रेडिशनल में शादी की है। फोटोज में साफ दिख रहा है कि प्रसिद्ध एक धोती लपेटे हुए हैं और वहीं रचना लाल कलर की साड़ी पहने हुए है। प्रसिद्ध बैंगलोर के रहने वाले है।
हाल ही में मनाई थी हल्दी सेरेमनी
प्रसिद्ध और रचना कृष्णा ने हाल ही में हल्दी सेरेमनी की थी। जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। हल्दी सेरेमनी के 2 दिन बाद दोनों ने 7 फेरे लिए हैं। रचना और प्रसिद्ध दोनों ही काफी लंबे समय से एक दूसरे को अच्छे से जानते थे। रचना सोशल मीडिया पर ज्यादा नहीं दिखतीं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उन्होंने प्राइवेट कर रखा है।
https://twitter.com/CricCrazyJohns/status/1666730920613933058?s=20
चोट के चलते नहीं खेल पाए आईपीएल 2023
आपको बता दें कि राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध चोट के चलते आईपीएल 2023 में नहीं खेल पाए थे। उनकी जगह संदीप शर्मा को टीम में शामिल किया गया था।
https://twitter.com/mufaddal_vohra/status/1665986541699887105?s=20
प्रसिद्ध कृष्णा का इंटरनेशल क्रिकेट करियर
प्रसिद्ध कृष्णा टीम इंडिया के लिए खेल चुके हैं। इस तेज गेंदबाज ने भारत के लिए 14 वनडे मैचों की 14 पारियों में 5.32 की इकॉनमी से 25 विकेट झटके हैं।
प्रसिद्ध कृष्णा का आईपीएल करियर
प्रसिद्ध कृष्णा ने आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए सबसे पहले खेला था। फिर वह राजस्थान रॉयल्स में चले गए थे। इस लीग में उन्होंने 51 मैचों में 8.92 की इकॉनमी से 49 विकेट अपने नाम किए हैं।
संबंधित खबरें
IND vs WI: रांची में गरजा ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी का बल्ला
1 hr agoईशान किशन के मुरीद हुए बैटिंग कोच सितांशु कोटक, जमकर की तारीफ
1 hr agoCSK की फ्रेंचाइजी में शामिल हुए कीरोन पोलार्ड, मैनेजमेंट का बड़ा फैसला
2 hrs agoरांची में कैसा रहा है टीम इंडिया का टी20I रिकॉर्ड? 3 साल बाद होगी वापसी
2 hrs agoIND vs WI: रांची की पिच से अनजान हैं ये 9 भारतीय खिलाड़ी
2 hrs agoIND A vs AUS A: कब, कहां और कैसे देखें भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत LIVE?
3 hrs agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
3 hrs agoवॉशिंगटन सुंदर को सीएम विजय से मिले 75 लाख रुपये
3 hrs agoवैभव या सैमसन, दूसरे टी20 मैच में किसे मिलना चाहिए मौका? पुजारा ने बताया
4 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की वापसी पर भारतीय बैटिंग कोच का बड़ा बयान
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines