South Africa vs India Test Series: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया पहला मैच हारने के बाद 0-1 से पिछड़ गई है। पहले मैच में टीम इंडिया को एक पारी और 32 रन से हार का सामना करना पड़ा था। पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही बेहद खराब रही, जिसके चलते टीम को हार का सामना करना पड़ा।
पहले मैच में युवा तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को अपना इंटरनेशनल टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिला लेकिन वो इस मौके को अच्छे से भुना नहीं पाए। इस मैच में प्रसिद्ध की गेंदबाजी कुछ खास नहीं रही और उनको महज एक ही विकेट मिला। मैच में कई बार प्रसिद्ध अपनी लाइन और लेंथ से भटकते हुए दिखाई दिए, जिसके चलते उनको गेंदबाजी में उतनी मदद नहीं मिली।
टेस्ट टीम में प्रसिद्ध को चुने जाने पर उठे सवाल
सेंचुरियन टेस्ट में खराब प्रदर्शन के बाद अब प्रसिद्ध कृष्णा को काफी आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ रहा है। इसके अलावा कोच और कप्तान पर भी प्रसिद्ध को टीम में शामिल करने को लेकर काफी सवाल उठाए जा रहे हैं। कई क्रिकेट एक्सपर्ट के मुताबिक प्रसिद्ध कृष्णा को उनकी लंबी हाइट की वजह से पहले टेस्ट मैच में खिलाया गया था, क्योंकि साउथ अफ्रीका की पिचों पर टेस्ट क्रिकेट में अक्सर लंबे तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है। वनडे और टी20 में शानदार प्रदर्शन करने वाले मुकेश कुमार को भी टेस्ट टीम में शामिल किया गया है लेकिन पहले मैच में मुकेश कुमार की जगह प्रसिद्ध को मौका दिया गया जो काफी हद तक गलत भी साबित हुआ।
ये भी पढ़ें:- एक्सीडेंट के एक साल बाद कितने ठीक ऋषभ पंत, शेयर की चोट वाली तस्वीर; फैंस को मिली राहत
दूसरे टेस्ट से कट सकता है पत्ता
टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच केपटाउन में खेला जाएगा। दूसरे टेस्ट में अब प्रसिद्ध कृष्णा के खेलने को लेकर संशय बना हुआ है। दूसरे टेस्ट मैच के लिए पहले ही टीम में आवोश खान को शामिल कर लिया गया है। जिसके बाद अब उम्मीद लगाई जा रही है कि दूसरे मैच से प्रसिद्ध कृष्णा का पत्ता कट सकता है और उनकी जगह प्लेइंग इलेवन में आवेश खान को शामिल किया जा सकता है। हालांकि इसको लेकर अभी तक टीम या कप्तान की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शतक से चूके साई सुदर्शन और ध्रुव जुरेल
53 mins agoअब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
9 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
10 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
10 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
10 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
11 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
11 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
12 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
12 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines