हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

प्रज्ञान ओझा ने खत्म किया विराट कोहली-गौतम गंभीर के बीच विवाद, BCCI ने चीफ सिलेक्टर बनाने से पहले दी थी जिम्मेदारी

Virat Kohli-Gautam Gambhir Issue: प्रज्ञान ओझा टीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर बन गए हैं. रिपोर्ट सामने आ रही है कि प्रज्ञान ओझा ने विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच तालमेल की कमी और विवाद को खत्म किया है. आइए जानते हैं कि यह पूरा मामला क्या है.

विज्ञापन
गौतम गंभीर और विराट कोहली के बीच पहले रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे (Image: ANI)

Virat Kohli-Gautam Gambhir Issue: BCCI ने चयन समिति में बड़ा बदलाव किया है. प्रज्ञान ओझा को आधिकारिक रूप से चीफ सिलेक्टर नियुक्त किया गया है. अजीत अगरकर की विदाई के बाद उन्हें प्रमोट कर दिया गया है. इसके अलावा पूर्व भारतीय क्रिकेटर रमेश पोवार को चयन समिति में शामिल किया गया है. प्रज्ञान के मुख्य चयनकर्ता बनने के बाद एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. दरअसल, BCCI ने उन्हें विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच विवाद खत्म करने की जिम्मेदारी दी थी.

ओझा ने खत्म किया गंभीर-कोहली के बीच विवाद

कुछ महीने पहले खबर सामने आई थी कि गौतम गंभीर और विराट कोहली के बीच सब कुछ ठीक नहीं है. हिंदुस्तान टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि BCCI के अधिकारियों ने प्रज्ञान ओझा को गौतम गंभीर और विराट कोहली के बीच बातचीत और तालमेल की कमी दूर करने की जिम्मेदारी दी थी. उन्होंने ओझा को उनके बीच समस्या सुलझाने के लिए कहा था. ओझा ने अपने कार्यकाल के दौरान विराट कोहली के साथ इस विषय पर बात की थी. कोहली और ओझा ने साथ मिलकर 22 टेस्ट मैच खेले हैं और उनके रिश्ते अच्छे हैं. इसी वजह से ओझा को बातचीत करने के लिए भेजा गया था.

यह बात सभी को पता है कि जब पूर्व चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने यह फैसला किया था कि रोहित शर्मा इंग्लैंड दौरे के बाद भारतीय टीम का हिस्सा नहीं रहेंगे, तो उन्होंने प्रज्ञान ओझा को ही रोहित से बात करने के लिए कहा था. रिपोर्ट के मुताबिक, प्रज्ञान ओझा ने विराट और रोहित, दोनों से इंग्लैंड दौरे पर ही बातचीत की थी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: चार साल में बदल गया भारत का स्क्वाड, पिछले दौरे के 9 खिलाड़ी T20I टीम से बाहर

प्रज्ञान ओझा पर है अब बड़ी जिम्मेदारी

काफी समय तक चयनकर्ता की भूमिका निभाने के बाद अब प्रज्ञान ओझा को प्रमोट किया गया है. वेस्ट जोन से रमेश पोवार, अजीत अगरकर की जगह चयन समिति का हिस्सा बने हैं. प्रज्ञान, रमेश से सीनियर हैं, जिस वजह से वह नए चीफ सिलेक्टर बन गए. बता दें कि प्रज्ञान ओझा के रिश्ते BCCI CoE के चीफ वीवीएस लक्ष्मण के साथ भी अच्छे हैं, जिनका भी सिलेक्शन मीटिंग में बड़ा किरदार रहता है.

विज्ञापन

प्रज्ञान ओझा अब तक चर्चा का विषय नहीं बने थे, क्योंकि सभी का ध्यान अजीत अगरकर पर था. अगरकर के कार्यकाल में भारत ने दो बार T20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता, वहीं एक बार चैंपियंस ट्रॉफी भी जीती. अजीत बेहद सफल सिलेक्टर रहे और अब प्रज्ञान ओझा के लिए उनके जैसी सफलता हासिल करना आसान नहीं होगा. उनसे भी फैंस और BCCI को वैसी ही उम्मीद होगी.

ये भी पढ़ें:- प्रज्ञान ओझा को चीफ सिलेक्टर बनने पर कितनी मिलेगी सैलरी? जानें सालाना कमाई

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola