Pragyan Ojha: अजीत अगरकर का चीफ सिलेक्टर के रूप में कार्यकाल 4 अक्टूबर को समाप्त होने वाला है. सभी की नजरें भारतीय सीनियर टीम के नए चयनकर्ता पर हैं. BCCI ने अब इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है और आखिरी फैसला लेने से पहले पूर्व भारतीय स्पिनर प्रज्ञान ओझा को बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी है. नया चीफ सिलेक्टर नियुक्त किए जाने तक प्रज्ञान ओझा टीम इंडिया की चार सदस्यीय चयन समिति के हेड की भूमिका निभाएंगे. यह भी बताया जा रहा है कि उन्हें आगे चलकर मुख्य चयनकर्ता भी बनाया जा सकता है.
प्रज्ञान ओझा को BCCI ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
गुवाहाटी में भारत का अगला वनडे मैच होने जा रहा है. इससे पहले चयन समिति की गुवाहाटी में मीटिंग हुई थी, जिसमें अजीत अगरकर मौजूद नहीं थे. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, BCCI ने चयन समिति का नया अध्यक्ष चुनने से पहले अंतरिम सेटअप तैयार किया है. बाद में इसे फुल-टाइम सिलेक्शन सेटअप में भी बदला जा सकता है. प्रज्ञान ओझा को BCCI ने चार सदस्यीय चयन समिति का हेड नियुक्त किया गया है.
भारत की मौजूदा चयन समिति में वह सबसे अनुभवी टेस्ट खिलाड़ी हैं. शिव सुंदर दास ने 23 टेस्ट, आरपी सिंह ने 14 टेस्ट और अजय रात्रा ने 6 टेस्ट मैच खेले हैं. प्रज्ञान ओझा ने भारत के लिए 24 टेस्ट मैचों में हिस्सा लिया है. प्रज्ञान अनुभव के हिसाब से सबसे बेहतर विकल्प थे. इसी वजह से उन्हें चयन समिति का नया हेड बना दिया गया है.
ये भी पढ़ें:- 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेल सकते हैं रवींद्र जडेजा, कोच ने बताया क्यों अब भी है मौका
BCCI को जब तक चयन समिति का नया अध्यक्ष नहीं मिल जाता, तब तक प्रज्ञान ओझा जिम्मेदारी संभाल सकते हैं. BCCI के सोर्स ने यह भी बताया कि ओझा को अंतरिम चीफ सिलेक्टर से फुल टाइम चीफ सिलेक्टर भी बनाया जा सकता है. वह इस पद के लिए बड़े दावेदार हैं.
न्यूजीलैंड दौरे को लेकर हुई चर्चा
चयनकर्ताओं की इस बैठक में BCCI के सचिव देवजीत सैकिया और हेड कोच गौतम गंभीर भी मौजूद थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके बीच न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम के चयन को लेकर कुछ विषयों पर चर्चा हुई. भारतीय टीम 22 अक्टूबर से 1 दिसंबर 2026 के बीच न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 T20I, 5 ODI और 2 टेस्ट मैच खेलने वाली है. अभी न्यूजीलैंड दौरे के लिए चयन नहीं हुआ है. इसके लिए बाद में पूरी बैठक होगी, लेकिन अभी के लिए सिर्फ कुछ खिलाड़ियों के चुनाव को लेकर चर्चा हुई है. बताया जा रहा है कि चयनकर्ताओं ने हार्दिक पांड्या का रिप्लेसमेंट भी ढूंढ लिया है.
ये भी पढ़ें:- IND vs WI: वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका, पहले मैच में शतक जड़ने वाले जस्टिन ग्रीव्स दूसरे वनडे से हुए बाहर
संबंधित खबरें
ग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
47 mins agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
7 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
8 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
8 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
9 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
10 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
10 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
11 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
11 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines