क्रिकेट angle-right

इतनी खराब फील्डिंग…रन भागते रहे बल्लेबाज, नजदीक से भी आउट नहीं कर पाए फील्डर, देखें वीडियो

नई दिल्ली: आपने क्रिकेट के मैदान पर कई खराब फील्डिंग देखी होंगी, लेकिन यूरोपियन क्रिकेट में एक ऐसा नजारा सामने आया है जिसे देखकर हर कोई कह रहा है- कितनी खराब फील्डिंग है। यूरोपीय क्रिकेट द्वारा हाल ही में शेयर किया गया एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें इसका जीता जागता सबूत […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: आपने क्रिकेट के मैदान पर कई खराब फील्डिंग देखी होंगी, लेकिन यूरोपियन क्रिकेट में एक ऐसा नजारा सामने आया है जिसे देखकर हर कोई कह रहा है- कितनी खराब फील्डिंग है। यूरोपीय क्रिकेट द्वारा हाल ही में शेयर किया गया एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें इसका जीता जागता सबूत नजर आ रहा है।

बल्लेबाजों ने भागकर पूरे कर लिए 3 रन 

खराब फील्डिंग का ये नजारा ईसीएस स्वीडन मैच में क्रिस्टियानस्टैड और हम्मार्बी के बीच हुए मुकाबले में देखने को मिला। खेल की अंतिम गेंद पर हम्मार्बी के हुमैज जावेद 47 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे। उन्होंने गेंद को कवर फील्डर की तरफ मारा और सिंगल रन लिया। इधर, फील्डर ने बॉल को तेजी से पकड़ा और विकेटकीपर के हाथों में थमा दिया, लेकिन तब तक नॉन-स्ट्राइकर छोर से जावेद दूसरा रन पूरा कर चुके थे।

विकेटकीपर बॉल हाथों में लेकर दौड़ा और नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े बॉलर को थ्रो की, लेकिन वह इसे नहीं पकड़ सका और आखिरकार इस खराब फील्डिंग के चलते दोनों बल्लेबाजों ने तीन रन पूरे कर लिए। इस तरह जावेद ने जहां एक रन ही मिल सकता था, वहां तीन रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। हालांकि इस मैच में क्रिस्टियानस्टैड ने हम्मार्बी को 49 रनों से हरा दिया, लेकिन ये खराब फील्डिंग क्रिकेटप्रेमियों में चर्चा का विषय बन गई है।

First published on: Jun 16, 2023 09:35 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें