ODI World Cup 2023. वर्ल्ड कप 2023 का 13वां मुकाबला सोमवार को श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच दिल्ली में खेला गया. दोनों ही टीमों को जारी सीजन की अपनी पहली सफलता की दरकार थी. यहां कंगारू टीम मैदान मारने में कामयाब रही. उसे श्रीलंका के खिलाफ 88 गेंद शेष रहते पांच विकेट से बड़ी जीत मिली। मैच के बाद अंकतालिका में कुछ बदलाव नजर आ रहे हैं.
ऑस्ट्रेलिया अपनी पहली जीत के बाद दो (-0.734 ) अंकों के साथ आठवें पायदान पर आ गई है. वहीं श्रीलंकाई टीम नौवें पायदान पर काबिज है. श्रीलंका ने जारी टूर्नामेंट में खबर लिखे जाने तक तीन मुकाबले खेले हैं. इस बीच उन्हें प्रत्येक मुकाबलों में शिकस्त का सामना करना पड़ा है. श्रीलंका के शून्य (-1.532) अंक हैं.
यह भी पढ़ें- क्रिकेट के जनक के नाम यह कैसा शर्मनाक रिकॉर्ड हो गया दर्ज? जो आता है वही पीटता है
वर्ल्ड कप 2023 के 14 मुकाबलों के बाद नीदरलैंड की टीम सबसे निचले पायदान पर काबिज है. नीदरलैंड ने जारी टूर्नामेंट में दो मैच खेले हैं. इस बीच उन्हें दोनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. नीदरलैंड शून्य अंक (-1.800) के साथ 10वें स्थान पर काबिज है.
पहले स्थान पर मेजबान टीम भारत काबिज है. भारत को अपने तीनों मुकाबलों में जीत मिली है. टीम के कुल छह अंक (+1.821) हैं. दूसरे स्थान पर न्यूजीलैंड की टीम काबिज है. न्यूजीलैंड के भी छह अंक (+1.604) हैं.
अंकतालिका में इस प्रकार हैं सभी टीमें:
- भारत- 6 अंक (+1.821)
- न्यूजीलैंड- 6 अंक (+1.604)
- दक्षिण अफ्रीका- 4 अंक (+2.360)
- पाकिस्तान- 4 अंक (-0.137)
- इंग्लैंड- 2 अंक (-0.084)
- अफगानिस्तान- 2 अंक (-0.652)
- बांग्लादेश- 2 अंक (-0.699)
- ऑस्ट्रेलिया- 2 अंक (-0.734)
- श्रीलंका- (-1.532)
- नीदरलैंड- (-1.800)
संबंधित खबरें
अगर ईशान किशन की हुई वापसी, तो किस नंबर पर खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी?
20 mins agoआयरलैंड के गेंदबाज बेन वाइट ने 28 साल की उम्र में किया संन्यास का ऐलान
2 hrs agoन्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज चोटिल होने के कारण T20I सीरीज से हुआ बाहर
3 hrs agoWPL 2027 ऑक्शन में वर्ल्ड कप विनर समेत ये 5 स्टार खिलाड़ी रहीं अनसोल्ड
9 hrs agoकुमार संगकारा का सनसनीखेज आरोप, एयरपोर्ट पर परिवार के साथ हुआ गलत व्यवहार
10 hrs agoभुवनेश्वर के करियर पर संकट? खराब प्रदर्शन के बाद आकाश चोपड़ा ने कही बात
11 hrs agoWPL 2027 Auction में बिके 25 खिलाड़ी, कुल 73.1 करोड़ हुए खर्च, देखें लिस्ट
11 hrs agoWPL 2027 ऑक्शन के लिए सभी 5 टीमों का स्क्वॉड हुआ फाइनल, यहां देखें
11 hrs agoकौन हैं 15 साल की उमा काशवी? नीलामी में मिली बड़ी रकम
12 hrs agoWPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines