PM Modi Reaction on Team India Win: भारतीय टीम ने श्रीलंका को हराकर आठवीं बार वुमेंस एशिया कप का खिताब जीता. दुबई में आयोजित इस बड़े टूर्नामेंट में टीम इंडिया का प्रदर्शन शुरुआत से शानदार रहा और फाइनल में उन्होंने श्रीलंका को एकतरफा अंदाज में हराया. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम की देश भर में तारीफ हो रही है. अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी भारत की बेटियों की वुमेंस एशिया कप में जीत पर प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने खास अंदाज में टीम इंडिया को बधाई दी.
पीएम मोदी ने भारत की जीत पर क्या कहा?
वुमेंस एशिया कप में भारत की जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X पर पोस्ट डालते हुए टीम इंडिया के प्रदर्शन की तारीफ की. उनका मानना है कि भारत की यह जीत लाखों-करोड़ों युवाओं को खेल में आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी. उन्होंने कहा, ‘भारतीय क्रिकेट के लिए यह गौरवपूर्ण पल है. महिला टीम को एशिया कप जीतने के लिए बधाई. उनका आत्मविश्वास, निरंतरता और खेल के प्रति शानदार जज्बा पूरे टूर्नामेंट में देखने को मिला. उम्मीद है कि यह जीत देश में मौजूद लाखों-करोड़ों युवाओं को खेलने और अपना नाम रोशन करने के लिए प्रेरित करेगी.’
ये भी पढ़ें:- मोहसिन नकवी ने खुद कराई अपनी ‘बेइज्जती’, BCCI के इनकार के बावजूद ट्रॉफी देने पहुंचे, जानें पूरा मामला
BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने जीत पर क्या कहा?
टीम इंडिया की जीत पर BCCI सचिव का भी रिएक्शन सामने आया. उन्होंने X पर पोस्ट डालते हुए लिखा, ‘टीम इंडिया को बधाई हो. उन्होंने श्रीलंका को एशिया कप के फाइनल में 72 रनों से हराया और पूरे देश को गौरवान्वित किया. पूरे टूर्नामेंट में टीम का प्रदर्शन शानदार रहा, जिसमें निरंतरता, आत्मविश्वास और टीमवर्क नजर आया. हरमनप्रीत, स्मृति और पूरी टीम समेत हेड कोच अमोल मजूमदार एवं सपोर्ट स्टाफ की तारीफ बनती है. टीम इंडिया को अगले बड़े चैलेंज (जापान में एशियन गेम्स) के लिए शुभकामनाएं. तिरंगा हमेशा ऊंचा लहराते रहिए.’
शेफाली वर्मा बनीं प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट
वुमेंस एशिया कप 2026 में टीम इंडिया की जीत में शेफाली वर्मा का सबसे बड़ा योगदान रहा. उन्होंने टूर्नामेंट में खेले गए 5 मैचों में 47.20 के औसत से बल्लेबाजी करते हुए 236 रन बनाए. उनका स्ट्राइक रेट 171.01 रहा. उन्होंने टूर्नामेंट में कुल 3 अर्धशतक जड़े. फाइनल में भी उन्होंने 68 रनों की बेहतरीन पारी खेली. बता दें कि शेफाली ने अपनी गेंदबाजी से भी फैंस का दिल जीता. उन्होंने टूर्नामेंट में दो विकेट भी झटके, जिनमें से एक निर्णायक मुकाबले में आया. अपने इस शानदार प्रदर्शन की वजह से ACC ने उन्हें वुमेंस एशिया कप 2026 की प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट घोषित किया.
ये भी पढ़ें:- Women’s Asia Cup 2026: टीम इंडिया ने मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से क्यों किया इनकार? BCCI के बयान ने मचाई हलचल
संबंधित खबरें
पहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 min agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
34 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
56 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines