IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट में टीम इंडिया मजबूत पकड़ बनाती नजर आ रही है। भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पहले ही सेशन में आज भारतीय टीम को बड़ी सफलता दिलाई, उन्होंने कंगारू ओपनर डेविड वॉर्नर को क्लीन बोल्ड कर दिया। जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। शमी के इस वीडियो को मोदी सरकार के मंत्री ने भी शेयर किया है, जो क्रिकेट के बहुत बड़े फैन हैं।
सिंधिया ने शेयर किया शमी का वीडियो
दरअसल, मोदी सरकार में नगर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मोहम्मद शमी का वीडियो शेयर किया है, उन्होंने वीडियो के साथ लिखा कि ‘शमी की बाल हिट होते ही स्टंप उड़ गया! क्या डिलीवरी है’। बता दें कि मोहम्मद शमी का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है।
शमी ने वॉर्नर को किया था क्लीन बोल्ड
मोहम्मद शमी ने अपने पहले ही ओवर में वॉर्नर को क्लीन बोल्ड कर दिया। शमी ने गेंद को अंदर की तरफ स्विंग करवाया, जिस पर डेविड वॉर्नर पूरी तरह से चूक गए। वह गेंद को पढ़ ही नहीं पाए। जिससे गेंद सीधी वॉर्नर के स्टंप से टकराई। गेंद में इतनी रफ्तार थी कि स्टंप उखड़कर गुलाटी मारते हुए काफी दूर गिरा। जिसे इस मैच की अब तक की सबसे शानदार बॉल बताया जा रहा है। यहीं वजह रही कि सिंधिया ने भी शमी का यह वीडियो शेयर किया है।
क्रिकेट के बडे़ फैन हैं ज्योतिरादित्य सिंधिया
बता दें कि ज्योतिरादित्य सिंधिया क्रिकेट के बड़े फैन हैं। वह मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके हैं। वह अक्सर मैदान पर क्रिकेट खेलते हुए नजर आ जाते हैं। यानि क्रिकेट का उनसे बेहद लगाव हैं। वह अक्सर मैदान में मेच देखते हुए भी नजर आते हैं।
संबंधित खबरें
बदल गया भारत-श्रीलंका पहले वनडे का वेन्यू, देखें सीरीज का अपडेटेड शेड्यूल
11 mins agoLIVE मैच के दौरान हुआ भयानक हादसा, फील्डिंग करते वक्त खिलाड़ी का मुड़ा पैर
51 mins agoविजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब
56 mins agoIND vs NZ सीरीज के बीच न्यूजीलैंड वनडे और ए स्क्वॉड से बाहर हुए 5 खिलाड़ी
1 hr agoबारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
2 hrs agoमाइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
2 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
2 hrs agoसैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
3 hrs agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
4 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines