Piyush Chawla On Abhishek Sharma: टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर पीयूष चावला ने कहा है कि अभिषेक शर्मा पर ज्यादा प्रेशर नहीं होगा, वो भी सिर्फ इसलिए कि वो टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 2 बार फेल हो चुके हैं. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ओपनर अपने हाई-रिस्क अप्रोच की वजह से कभी-कभी फेल हो जाते हैं और अगर वो पूरा पावरप्ले खेलते हैं तो गेम तकरीबन खत्म कर सकते हैं.
अभिषेक का फ्लॉप शो
टीम इंडिया बुधवार 18 फरवरी को अहमदाबाद में अपने चौथे टी20 वर्ल्ड कप 2026 ग्रुप ए गेम में नीदरलैंड्स का सामना करेगी. अभिषेक शर्मा, जो पेट की दिक्कत की वजह से नामीबिया के खिलाफ ‘मेन इन ब्लू’ का दूसरा गेम नहीं खेल पाए थे, उन्होंने मौजूदा ग्लोबल इवेंट में अपनी बाकी 2 इनिंग्स में खाता भी नहीं खोला.
यह भी पढ़ें- क्रिकेट एंकर, मॉडल या हिरोइन? टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बिखेर रही हैं हुस्न का जादू, उनकी एक नजर बना देगी दीवाना
प्रेशर की बात से इनकार
जियोहॉटस्टार पर एक चर्चा के दौरान पीयूष चावला से जब पूछा गया कि क्या अहमदाबाद रे नरेंद्र मोदी स्टेडियम में नीदरलैंड्स के खिलाफ भारत के टी20 वर्ल्ड कप 2026 मैच से पहले अभिषेक शर्मा पर उनकी 2 फेलियर की वजह से प्रेशर होगा, तो उन्होंने ‘नहीं’ में जवाब दिया.
यह भी पढ़ें- मैच से पहले धोए बर्तन, विदेश में सड़क पर बिताया वक्त! लाचार पाकिस्तानी कप्तान ने सुनाई टीम से धोखे की कहानी
भारत के पूर्व स्पिनर ने कहा, ‘ज्यादा प्रेशर नहीं होगा क्योंकि वो वही कर रहे थे जो वो पिछले 18 महीनों से कर रहे हैं, और वही करने की कोशिश में आउट हो गए. अभिषेक जिस तरह से बैटिंग करते हैं, वो हाई-रिस्क, हाई-रिवॉर्ड बैटिंग है, और हम इस पर बात कर रहे हैं कि अगर ये खिलाड़ी 6 ओवर खेलते हैं, तो वो मैच खत्म कर देंगे, और हमने ऐसा कई बार होते देखा है.’
‘सब्र रखना होगा’
उन्होंने कहा, ‘वर्ल्ड कप का प्रेशर दिमाग में रहता है क्योंकि ये एक बड़ा टूर्नामेंट है. हालांकि सिर्फ इसलिए कि उसने 2 मैचों में रन नहीं बनाए हैं, इतना प्रेशर नहीं होगा क्योंकि उसे टीम का सपोर्ट है, और आपको ऐसे खिलाड़ियों का सपोर्ट करना होता है. वो एक प्रॉपर मैच-विनर हैं.’ पीयूष चावला ने बताया कि अगर अभिषेक शर्मा 6 से 8 ओवर बैटिंग करते हैं तो टीम का टोटल 100 तक ले जाएंगे. उन्होंने कहा कि ऐसे खिलाड़ियों के साथ थोड़ा सब्र दिखाने की जरूरत है.
संबंधित खबरें
IND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
27 mins agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
53 mins agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
1 hr agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
1 hr agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
1 hr agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
2 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
3 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines