Pakistan Cricket Board: पाकिस्तान की टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फिलहाल घरेलू मैदान पर खेल रही है. 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद पाकिस्तान की टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 टी20 और तीन वनडे मैच की सीरीज खेलनी है. अफ्रीका के खिलाफ वाइट बॉल सीरीज के पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई की नकल करके नई टीम बनाने की तैयारी कर रही है. जिसके कारण पाकिस्तान की टीम में बहुत बड़ा बदलाव हो सकता है. मोहम्मद रिजवान को भी बड़ा झटका लग सकता है.
पीसीबी बड़े बदलाव की कर रहा है तैयारी
एशिया कप 2025 में बुरी तरह से भारत के खिलाफ मिली हार के बाद पाकिस्तान की टीम बदलाव करने की सोच रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक पीसीबी के सलाहकार और नेशनल टीम के चयनकर्ता आज लाहौर में बैठक करने वाले हैं. जहां पर पाकिस्तान की टीम कुछ बड़े फैसले कर सकती है. वनडे कप्तानी को लेकर भी इस मीटिंग में बड़ा फैसला कर सकती है. मोहम्मद रिजवान से वनडे की कप्तानी छिनी जा सकती है. इसके साथ ही सलमान अली आगा पर भी फैसला हो सकता है. वाइट बॉल क्रिकेट में पाकिस्तान एक ही कप्तान चयन करने के बारे में सोच रहा है. पाकिस्तान के हेड कोच माइक हेसन ने मोहसिन नकवी को पत्र लिखकर इस मीटिंग को बुलाने की अपील की थी.
ये भी पढ़ें: CAB अध्यक्ष बनते ही सौरव गांगुली ने लगाई क्रिकेट फैंस की लॉटरी, साउथ अफ्रीका से टेस्ट से पहले दिया Diwali गिफ्ट
मोहम्मद रिजवान का हटना लगभग तय
पाकिस्तान क्रिकेट टीम फिलहाल तीनों ही फॉर्मेट में अलग-अलग कप्तान रखती है. टी20 में सलमान अली आगा तो वनडे में फिलहाल मोहम्मद रिजवान कप्तान है. टेस्ट फॉर्मेट में ये जिम्मेदारी शान मसूद के ऊपर है. अब पीसीबी द्वारा रिजवान को कप्तानी से हटाया जा सकता है. खबरों की माने तो तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी को वनडे और टी20 का नया कप्तान बनाया जा सकता है. बता दें कि लंबे समय से भारतीय टीम भी तीनों फॉर्मेट में 2 कप्तानों के साथ खेल रही है. टीम इंडिया के इसी प्लान को अब पाकिस्तानी टीम भी लागू करना चाहती है.
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: ‘सरप्राइज मत होना अगर कोहली-रोहित…’ पर्थ में मिली हार के बाद आया सुनील गावस्कर का बड़ा बयान
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
2 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
4 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
5 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
6 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
7 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
7 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
8 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines