नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) इस समय आगामी 2023-24 सेशन के लिए खिलाड़ियों के सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट को अंतिम रूप दे रहा है। खिलाड़ियों के कॉन्ट्रेक्ट 30 जून को पूरे होने वाले हैं। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, नए कॉन्ट्रैक्ट के तहत खिलाड़ियों की सैलरी में 20 फीसदी बढ़ोतरी की संभावना है। कप्तान बाबर आजम से चर्चा के बाद खिलाड़ियों की लिस्ट तैयार कर नजम सेठी की अध्यक्षता वाली पीसीबी प्रबंधन समिति को सौंपी जाएगी। गौरतलब है कि पीसीबी प्रबंधन समिति का कार्यकाल 21 जून को समाप्त हो रहा है, इससे पहले कॉन्ट्रेक्ट में शामिल खिलाड़ियों की घोषणा होने की उम्मीद है।
हारिस रऊफ और नसीम शाह को प्रमोशन
कैटेगरी ए में बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान और फखर जमान के अपने स्थान बरकरार रखने की संभावना है। इसके अलावा तेज गेंदबाज हारिस रऊफ और नसीम शाह को प्रमोशन दिया जाना तय है। नसीम शाह को रेड और व्हाइट दोनों श्रेणियों में शामिल किया जाएगा।
सरफराज अहमद के रेड बॉल कॉन्ट्रेक्ट को बरकरार रखने की उम्मीद
कहा जा रहा है कि इफ्तिखार अहमद, सईम अयूब, इहसानुल्लाह, उसामा मीर, मोहम्मद हारिस और जमान खान सहित कई नए खिलाड़ियों ने लिस्ट में जगह बनाई है। पूर्व कप्तान सरफराज अहमद के भी रेड बॉल कॉन्ट्रेक्ट को बरकरार रखने की उम्मीद है। मुख्य चयनकर्ता हारून राशिद केंद्रीय अनुबंध पर काम कर रहे हैं। वह लिस्ट को अंतिम रूप देने से पहले पाकिस्तान टीम के निदेशक मिकी आर्थर, मुख्य कोच ग्रांट ब्रैडबर्न और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट संचालन के निदेशक उस्मान वाहला के साथ खिलाड़ियों के नामों पर चर्चा करेंगे।
इस प्रक्रिया के दौरान कैप्टन बाबर के इनपुट को भी ध्यान में रखा जाएगा। कॉन्ट्रेक्ट में बदलाव के तहत अनुभवी बल्लेबाज अजहर अली को उनके संन्यास के कारण सूची से बाहर रखा जाएगा। इसके अलावा, फवाद आलम, हैदर अली, आबिद अली, यासिर शाह, नौमन अली, खुशदिल शाह, उस्मान कादिर और जाहिद महमूद जैसे खिलाड़ियों के भी बाहर होने की संभावना है।
संबंधित खबरें
ICC T20I रैंकिंग में 18 पायदान ऊपर पहुंचे कप्तान श्रेयस अय्यर
2 mins ago4 टीमों का ऐलान, बदला कप्तान... BCCI ने एक दिन में लिए 6 बड़े फैसले
27 mins agoICC रैंकिंग में विराट कोहली को हुआ नुकसान, केएल राहुल ने लगाई लंबी छलांग
38 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में क्यों 15 की जगह चुने गए 16 खिलाड़ी?
1 hr agoभुवनेश्वर कुमार का हो गया कमबैक, अब इन 5 बड़े खिलाड़ियों की बारी!
1 hr agoIND vs WI: फ्री में कब-कहां और कैसे देखें दूसरा टी-20 मैच?
1 hr ago'ICC ट्रॉफी आपके...', अजीत अगरकर की विदाई के बाद भावुक हुए गौतम गंभीर
1 hr agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर ने तोड़ दिया विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs ago'5 करोड़ लेकर पहुंचे प्रेमानंद के आश्रम', कोहली ने दावे को बताया फर्जी
2 hrs agoहरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना के बीच आई दरार? हुआ शॉकिंग खुलासा
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines