IND vs PAK: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड आईसीसी से साथ हुई मीटिंग के बाद टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के साथ मुकाबला खेलने को तैयार हो गई है. ये मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. जैसे ही आईसीसी ने इस मुकाबले को लेकर आधिकारिक ऐलान किया, तो फैंस का उत्साह फिर से जाग गया. जिसके कारण ही रात में ही कोलंबो के फ्लाइट की टिकट के दाम दोगुने हो गए हैं. सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा शुरू हो गई है.
रातों रात दोगुने हुए कोलंबो की फ्लाइट टिकट के दाम
भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में मुकाबला होने से पहले एयरलाइंस को बहुत बड़ा फायदा हो सकता है. सभी एयरलाइंस ने श्रीलंका के टिकट का रेट दोगुना बढ़ा दिया है. हालांकि चेन्नई से अगर कोलंबो की फ्लाइट लेंगे, तो सस्ता पड़ सकता है. दिल्ली और मुंबई से फ्लाइट लेना क्रिकेट फैंस को महंगा पड़ सकता है. टिकट के अलावा अब कोलंबो में होटल की कीमतें भी अब आसमान छू सकती हैं. वहीं इसके अलावा मैच का टिकट ले पाना, तो बहुत ही मुश्किल हो गया है. पाकिस्तान की टीम का भारत के खिलाफ रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है. आखिरी बार पाकिस्तान ने भारत को इस फॉर्मेट में साल 2022 के एशिया कप में हराया था. उसके बाद से पाकिस्तान जीत का ही इंतजार कर रहा है.
ये भी पढ़ें: IND vs PAK मैच को लेकर पाकिस्तान के सरेंडर पर आया BCCI का बड़ा बयान, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने आईसीसी को बताया…
यहां पर देखें दोनों टीमों का स्क्वॉड
टीम इंडिया: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह.
पाकिस्तान टीम: सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा नफे, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान, उस्मान तारिक.
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: 1500 करोड़ से ज्यादा के नुकसान से बाल-बाल बचा PCB! ICC की भी लग गई ‘लॉटरी’
संबंधित खबरें
IND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
7 mins agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
35 mins agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
57 mins agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
1 hr agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
2 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
3 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
3 hrs agoLIVE: भारत को मिली तीसरी सफलता, अक्षर ने रोवमैन पॉवेल को किया चलता
3 hrs agoसूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
4 hrs agoटीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines