PCB Seize Player’s Phone: पाकिस्तान क्रिकेट में हलचल मची हुई है. हाल ही में बोर्ड ने कई सारे खिलाड़ियों को इंग्लैंड सीरीज के बीच टीम से बाहर कर दिया था. इसके अलावा कोच को भी घर भेज दिया गया था और नए खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया था. अब एक और नया ड्रामा शुरू हो गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने खिलाड़ियों के फोन जब्त कर लिए हैं. इस फैसले ने क्रिकेट जगत में सभी को हैरान कर दिया है.
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का चौंकाने वाला फैसला
पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक PCB के अधिकारियों ने इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट के लिए घोषित स्क्वाड के सभी सदस्यों का फोन ले लिया है. उन्होंने सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त कर लिए हैं. बताया जा रहा है कि एजबेस्टन में होने वाले सीरीज के आखिरी टेस्ट मैच के बाद ही उन्हें अपने फोन वापस मिलेंगे.
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अब तक स्टेटमेंट जारी करते हुए खिलाड़ियों के फोन लेने के पीछे का कारण नहीं बताया गया है. हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ निजी जांच के चलते पाकिस्तान ने यह कदम उठाया है. बताया जा रहा है कि क्रिकेट बोर्ड को मीडिया लीक्स, खिलाड़ियों के बर्ताव और टीम में गुटबाजी का संदेह है. इसी वजह से शायद PCB ने खिलाड़ियों के फोन जब्त करने का फैसला किया है.
ये भी पढ़ें:- ‘हमारी टीम बेस्ट है…’, भारत से शर्मनाक हार के बावजूद पाकिस्तान के मेंटर वहाब रियाज का दावा, दिया विवादित बयान
पाकिस्तान टीम में हुए बड़े-बड़े बदलाव
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक साबित हुआ है. तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में शुरुआती दो मुकाबले इंग्लैंड ने अपने नाम किए. सीरीज हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड बौखला गया और उन्होंने अचानक टीम में कुछ बड़े बदलाव कर दिए. PCB ने हेड कोच सरफराज अहमद और गेंदबाजी कोच उमर गुल को घर भेज दिया. उन्होंने सीमित ओवरों के कोच माइक हेसन को जिम्मेदारी सौंप दी. इसके अलावा पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज एश्ले नोफ्के को अंतरिम गेंदबाजी कोच बना दिया.
पाकिस्तान टीम के स्क्वाड में कुछ बड़े बदलाव हुए हैं. शुरुआती दो मैचों में हार के बाद मोहम्मद रिजवान, इमाम उल-हक, सलमान अली आगा, अली उस्मान, खुर्रम शहजाद, आवेस जफर और आमिर जमाल को टीम से बाहर कर दिया. PCB ने स्क्वाड में 5 युवा खिलाड़ियों को मौका दिया. पाकिस्तान क्रिकेट टीम का टेस्ट क्रिकेट में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है लेकिन सीरीज के बीच अचानक बदलाव करना विवादों में आ गया. हालांकि, 9 सितंबर से एजबेस्टन में शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट मैच से पहले पाकिस्तान की टीम और कमजोर नजर आ रही है.
ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया से हार ने बढ़ाई पाकिस्तान की टेंशन, वुमेंस एशिया कप से बाहर होने का मंडराया खतरा
संबंधित खबरें
दिल्ली से छिनी मेजबानी, अब विशाखापत्तनम में होगा भारत-श्रीलंका पहला मैच
36 mins agoदूसरे वनडे में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
37 mins ago‘जाहिल हैं, जहरीले हैं…' बाबर आजम के फैंस पर भड़के आजम खान
52 mins agoहार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
1 hr agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
1 hr ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
2 hrs agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
2 hrs agoन्यूजीलैंड में रोहित शर्मा का बल्ला क्यों पड़ जाता है ठंडा?
3 hrs agoविराट कोहली के शरीर पर बने 13 टैटू का क्या है राज? जानिए इनका खास मतलब
3 hrs agoभारत की जीत के बाद बदला ICC वनडे रैंकिंग का समीकरण, NZ को झटका
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines