हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

बाबर आजम को मिली गुड न्यूज, मिकी आर्थर ने नजम सेठी से मीटिंग के बाद लिया बड़ा फैसला

विज्ञापन
Babar Azam Najam Sethi Mickey Arthur PCB

नई दिल्ली: पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम की कप्तानी को लेकर पिछले दिनों उथल-पुथल की स्थिति रही। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नजम सेठी ने बाबर को कंडीशनल कैप्टेंसी देने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि जब तक बाबर प्रदर्शन करना जारी रखेंगे, तब तक उनकी कप्तानी बरकरार रहेगी। हालांकि इसके बाद सेठी ने गेंद क्रिकेट निदेशक मिकी आर्थर के पाले में डाल दी थी। अब खबर है कि बाबर आजम को इस साल के अंत में भारत में होने वाले 2023 विश्व कप तक तीनों प्रारूपों के लिए पाकिस्तान के कप्तान के रूप में घोषित किया जाना तय है।

स्टार बल्लेबाज में टीम को सही दिशा में ले जाने की क्षमता

आर्थर हाल ही में पद पर नियुक्ति के लिए पाकिस्तान पहुंचे थे। गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्हें पाकिस्तान के टीम निदेशक के रूप में अपनी जिम्मेदारी संभाली। अपनी यात्रा के दौरान आर्थर ने सेठी के साथ बैठकें कीं, जिसमें उन्होंने बाबर के पक्ष में अपना वोट दिया।

आर्थर ने कहा कि स्टार बल्लेबाज में टीम को सही दिशा में ले जाने की क्षमता है, इसलिए कप्तानी में बदलाव का कोई कारण नहीं है। सीमित ओवरों के प्रारूप में बाबर का कप्तानी का रिकॉर्ड भी अच्छा है। हालांकि, टीम 2022 में उनके नेतृत्व में एक भी घरेलू टेस्ट जीतने में नाकाम रही। इसके बावजूद आर्थर चाहते हैं कि बाबर जुलाई में श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में टीम का नेतृत्व करें।

विकल्प कौन होगा?

पाकिस्तान मीडिया के अनुसार, बैठक के दौरान एक महत्वपूर्ण बिंदु पर चर्चा हुई कि अगर कप्तान बदला जाता है तो विकल्प कौन होगा? उपयुक्त विकल्प पर कोई सहमति नहीं बन सकी, इसलिए यह निर्णय लिया गया कि बाबर 2023 विश्व कप तक कप्तान रहेंगे।

सूत्रों ने आगे कहा कि बैठक के दौरान आर्थर ने सेठी से कहा कि वर्तमान पाकिस्तान टीम में विश्व कप जीतने की क्षमता है, क्योंकि टीम में कई मैच विजेता हैं। उन्हें बस उचित मार्गदर्शन की जरूरत है और यह काम उनके कोचिंग स्टाफ के सहयोग से किया जाएगा। सेठी ने टीम निदेशक को पूरा अधिकार दिया है और उनकी सिफारिशों के आधार पर सभी निर्णय लिए जाएंगे। बाबर को तीनों प्रारूपों में कप्तान नियुक्त करने के संबंध में एक आधिकारिक घोषणा आने वाले दिनों में होने की उम्मीद है। बाबर फिलहाल न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज में कप्तानी कर रहे हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें