नई दिल्ली: एशिया कप और वनडे वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बड़ा फैसला लिया है। पीसीबी ने अपने दो हाई रैंकिंग ऑफिशियल्स को उनके पदों से हटा दिया है। जानकारी के अनुसार, मीडिया निदेशक समी-उल-हसन और पूर्व मुख्य कार्यकारी फैसल हसनैन को हटाया गया है।
समी-उल-हसन को उनके पद से हटाने का निर्णय तुरंत लिया है। उन्हें स्पेशल प्रोजेक्ट्स डिविजन में फिर से नियुक्त किया गया है। फैसल हसनैन के साथ भी यही हुआ है। उन्हें पूर्व अध्यक्ष रमीज राजा के अध्यक्ष रहते हुए मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाया गया था।
रजा किचलू बने कार्यवाहक प्रमुख
पीसीबी के 2014 के संविधान में सुधार के बाद फैसल की पोजिशन ऑर्गेनाइजेशन डिजाइन का हिस्सा नहीं थी। पूर्व अध्यक्ष नजम सेठी के अधिकार के तहत फैसल बोर्ड के मुद्दों से प्रभावी ढंग से जुड़े रहे। हालांकि, अंतरिम प्रबंधन समिति के अध्यक्ष के रूप में नजम सेठी की जगह जका अशरफ को नियुक्त किए जाने से फैसल का बोर्ड पर प्रभाव खत्म हो गया है। मीडिया विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी रजा किचलू को इकाई के कार्यवाहक प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है। इन परिवर्तनों को तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।
और पढ़िए – इस समय जारी हो सकता है एशिया कप का शेड्यूल
एशिया कप, वनडे विश्व कप 2023 के बीच बड़ा झटका
वर्तमान में, बीसीसीआई और पीसीबी के बीच तनाव है जो एशिया कप की मेजबानी के अधिकार को लेकर शुरू हुआ। यह इस हद तक बढ़ गया कि पाकिस्तान का भारत की यात्रा करने का फैसला अधर में लटक गया। फिलहाल गेंद पाकिस्तान सरकार के पाले में है।
संबंधित खबरें
IND vs NZ: भारत के खिलाफ T20I सीरीज के दौरान न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका, स्टार गेंदबाज चोट के कारण हुआ बाहर
8 mins agoWPL 2027 ऑक्शन में वर्ल्ड कप विनर समेत ये 5 स्टार खिलाड़ी रहीं अनसोल्ड
6 hrs agoकुमार संगकारा का सनसनीखेज आरोप, एयरपोर्ट पर परिवार के साथ हुआ गलत व्यवहार
7 hrs agoभुवनेश्वर के करियर पर संकट? खराब प्रदर्शन के बाद आकाश चोपड़ा ने कही बात
8 hrs agoWPL 2027 Auction में बिके 25 खिलाड़ी, कुल 73.1 करोड़ हुए खर्च, देखें लिस्ट
8 hrs agoWPL 2027 ऑक्शन के लिए सभी 5 टीमों का स्क्वॉड हुआ फाइनल, यहां देखें
8 hrs agoकौन हैं 15 साल की उमा काशवी? नीलामी में मिली बड़ी रकम
9 hrs agoWPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
9 hrs agoमोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
10 hrs agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines