PCB Released Azhar Mahmood As Test Coach: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने नेशनल टेस्ट टीम के हेड कोच अजहर महमूद के साथ अपने रास्ते अलग कर लिए हैं, उन्हें उनके कॉन्ट्रैक्ट के खत्म होने से 3 महीने पहले रिली कर दिया गया. यह कदम पाकिस्तान की रेड-बॉल सेटअप में एक और बदलाव का इशारा देता है क्योंकि बोर्ड मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकल के लिए प्लान बनाने की कोशिश कर रहा है.
अर्ली रिलीज की वजह
महमूद का कॉन्ट्रैक्ट मार्च 2026 तक चलने वाला था, लेकिन उन्हें अर्ली रिलीज करने की इजाजत दी गई है क्योंकि पाकिस्तान उसी महीने तक कोई और टेस्ट नहीं खेलने वाला. पीसीबी के करीबी एक सूत्र ने एक समाचार एजेंसी पीटीआई को कहा, ‘चूंकि अजहर का अनुबंध मार्च में पूरा होता है और पाकिस्तान की टेस्ट असाइनमेंट्स मार्च 2026 से शुरू होते हैं, इसलिए बोर्ड के लिए एक नए हेड कोच के प्लान पहले से बनाना सबसे अच्छा होगा.’
PAK कोचिंग में इनस्टेबिलिटी
पूर्व पाकिस्तान ऑलराउंडर महमूद ने पिछले कुछ सालों में अलग-अलग रोल्स में नेशनल टीम के साथ काम किया था और उन्हें पिछले साल 2 साल के समझौते पर टेस्ट टीम का हेड कोच नियुक्त किया गया था. उनका जल्द रिलीज किया जाना इस बात का सबूत है कि पाकिस्तान की टेस्ट कोचिंग स्ट्रक्चर में अस्थिरता को बयान करता है, जो 2024 की शुरुआत से लगातार बदलाव देख रहा है.
यह भी पढ़ें- दिल्ली के इस इलाके में बनेगा वर्ल्ड क्लास क्रिकेट स्टेडियम, इंटरनेशनल और आईपीएल मैच का लुत्फ उठा सकेंगे फैंस
नए कोच की तलाश
रिपोर्ट के मुताबिक, पीसीबी पहले ही नए टेस्ट मुख्य कोच की खोज शुरू कर चुका है, और सपोर्ट स्टाफ में बड़े बदलाव की संभावना भी है. पाकिस्तान का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप कैंपेन मार्च 2026 में बांग्लादेश की दौरे के साथ फिर से शुरू होगा, इसके बाद जुलाई में वेस्ट इंडीज और अगस्त-सितंबर में इंग्लैंड में विदेशी सीरीज होगी. श्रीलंका और न्यूज़ीलैंड के खिलाफ घरेलू श्रृंखला क्रमशः नवंबर-दिसंबर 2026 और मार्च 2027 में शेड्यूल्ड हैं.
अभी कोच के रोल में कौन?
पाकिस्तान टेस्ट टीम फिलहाल अस्थायी मैनेजमेंट के तहत काम कर रही है, जिसमें आकिब जावेद और महमूद ने जिम्मेदारियां शेयर की हैं, जब पीसीबी और ऑस्ट्रेलियन कोच जेसन गिलेस्पी ने शुरुआती 2024 में टीम सिलेक्शन से जुड़े मतभेदों के कारण अलग होने का फैसला लिया.
संबंधित खबरें
पांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर बैठ सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
14 mins agoहांगकांग सिक्सेस 2026 में टीम इंडिया को UAE के खिलाफ 6 विकेट से मिली हार
58 mins agoभारतीय ODI स्क्वाड में बदलाव, प्रसिद्ध की जगह आकिब नबी की टीम में एंट्री
2 hrs agoदेवदत्त पडिक्कल का तूफानी प्रदर्शन जारी, 3 पारियों में बना डाले 311 रन
2 hrs agoटीम इंडिया पर जीत का जश्न मनाकर ट्रोल हुए पाकिस्तानी पीएम शाहबाज शरीफ
3 hrs agoIPL 2027 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर सकते हैं रोहित शर्मा
4 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
12 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
13 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
13 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines