नई दिल्ली: पाकिस्तान का अड़ियल रवैया बरकरार है। इसी के चलते एशिया कप के आयोजन को लेकर भी संशय की स्थिति बन गई है। कुछ दिनों पहले रिपोर्ट्स में सामने आया था कि एशिया कप को रद्द करने की तैयारी हो चुकी है। बीसीसीआई ने पांच देशों के अलग टूर्नामेंट की योजना बनानी शुरू कर दी है, जो एशिया कप के रद्द होने से खाली हुई विंडो के दौरान आयोजित किया जा सकता है। अब सामने आया है कि पाकिस्तान ने टूर्नामेंट के रद्द होने पर प्लान-बी तैयार करना शुरू कर दिया है। सूत्रों ने GeoSuper.tv को बताया कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने इस साल सितंबर में एशिया कप रद्द होने की स्थिति में अपने प्लान बी के तहत विभिन्न बोर्डों से संपर्क करना शुरू कर दिया है।
तटस्थ स्थान पर करना नहीं चाहता मेजबानी
सूत्र ने कहा- पीसीबी पूरे एशिया कप की मेजबानी किसी तटस्थ स्थान पर करना नहीं चाहता। ऐसे में केवल दो विकल्प हैं या तो पाकिस्तान में खेलें या हाइब्रिड मॉडल को स्वीकार करें। पाकिस्तान के बाहर पूरे टूर्नामेंट की मेजबानी देश में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट लाने के सभी प्रयासों को बर्बाद कर देगी। यह 2025 में पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी को भी प्रभावित करेगा। यदि एशिया कप रद्द हो जाता है तो पाकिस्तान भारत में आईसीसी विश्व कप की तैयारी के लिए द्विपक्षीय या त्रिकोणीय श्रृंखला खेलेगा। इस संबंध में पीसीबी ने दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे, आयरलैंड और वेस्ट इंडीज से संपर्क किया है। सूत्र ने कहा- बैक एंड में बहुत सी चीजें चल रही हैं। यह एफटीपी के अनुसार दूसरे देशों की टीमों की उपलब्धता पर निर्भर करता है।
दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे के साथ हो सकती है सीरीज
एफटीपी के मुताबिक, दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे ऐसी दो टीमें हैं, जो इस साल सितंबर में होने वाले एशिया कप विंडो में फ्री होंगी। दक्षिण अफ्रीका 30 अगस्त से 17 सितंबर तक तीन टी20 और पांच वनडे मैचों की मेजबानी करेगा। 17 सितंबर के बाद भारत में होने वाले वर्ल्ड कप तक साउथ अफ्रीका फ्री रहेगा। जिम्बाब्वे में भी इस साल सितंबर में कोई निर्धारित श्रृंखला नहीं है। जिम्बाब्वे जून-जुलाई में अपने घर में विश्व कप क्वालीफायर खेलेगा। ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड का एशिया कप विंडो के दौरान बिजी शेड्यूल है। हालांकि श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान भारत के पांच देशों का टूर्नामेंट खेल सकते हैं।
संबंधित खबरें
जेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
12 mins agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
34 mins agoरोहित-विराट के फैंस के लिए खुशखबरी, नहीं बदलेगा IND vs SL मैच का वेन्यू
45 mins agoIND vs WI: टीम इंडिया को चौथे T20 मुकाबले में जीता सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
1 hr agoIND vs WI: ICC ने रोवमैन पॉवेल और शेरफेन रदरफोर्ड को लगाई फटकार
1 hr agoतुषार देशपांडे ने रणजी ट्रॉफी में हैट्रिक लेकर मुंबई की कराई बल्ले-बल्ले
1 hr ago'आप मेरी फिटनेस देख सकते हैं…' मोहम्मद शमी ने आलोचकों को दिया करारा जवाब
1 hr agoIND vs WI: चौथे टी-20 मुकाबले में बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है टीम इंडिया
2 hrs agoहैदराबाद में बारिश बिगाड़ेगी खेल या पूरा होगा मुकाबला? जानें मौसम का हाल
2 hrs agoविराट का वीडियो देखकर बनाए 194 रन, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने खोला बड़ा राज
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines