PCB Plans Legal Strategy: एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराया और चैंपियन बन गए. इसके बावजूद टीम इंडिया को ट्रॉफी नहीं मिली. मोहसिन नकवी कप अपने साथ ले गए थे और इसके बाद काफी बवाल हुआ है. ट्रॉफी नहीं मिलने के बाद BCCI ने साफ कर दिया था कि नकवी के खिलाफ वो ICC की मीटिंग में कड़ा विरोध करेंगे. अब BCCI की इस धमकी के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने नया प्लान बना लिया है. एशिया कप ट्रॉफी की घर वापसी उतनी ज्यादा आसान नहीं होने वाली है और BCCI को थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है.
BCCI को जवाब देने के लिए PCB ने बनाया नया प्लान
BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने पहले ही क्लियर कर दिया था कि ICC की नवंबर 2025 में होने वाली मीटिंग में मोहसिन नकवी के खिलाफ ट्रॉफी अपने साथ ले जाने को लेकर शिकायत दर्ज की जाएगी. उन्हें ICC के डायरेक्टर पद से हटाने की मांग उठाई जाने वाली है. अब PCB ने इस मीटिंग से पहले एक नया प्लान बना लिया है.
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपनी लीगल टीम को निर्देश दिए हैं कि वो ट्रॉफी विवाद को लेकर एक केस तैयार करे, क्योंकि BCCI आने वाली मीटिंग में मोहसिन नकवी के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग करने वाला है. इससे संकेत मिल रहे हैं कि बीसीसीआई के लिए एशिया कप की ट्रॉफी वापस लाना आसान नहीं होने वाला है. PCB भी तैयारी से उतरने वाला है।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: लगातार दो 0 के बाद विराट कोहली के करियर का होगा ‘दुखद’ अंत? दिग्गज ने दिया जवाब
ट्रॉफी देने के लिए मोहसिन नकवी ने रखी बड़ी शर्त
कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि एशिया कप की ट्रॉफी ACC के दुबई में मौजूद ऑफिस में है. ACC चीफ नकवी ने साफ कर दिया है कि उनके ऑर्डर के बिना ट्रॉफी को वहां से नहीं हटाया जा सकता है. BCCI के हालिया मेल का जवाब देते हुए नकवी ट्रॉफी देने के लिए मान गए हैं.
उन्होंने साफ कर दिया है कि वो एशिया कप की ट्रॉफी किसी भी खिलाड़ी को देने के लिए तैयार हैं. उन्हें दुबई आकर ट्रॉफी स्वीकार करनी होगी और इसके लिए ऑफिशियल सेरेमनी का आयोजन होगा. हालांकि, नकवी की इस शर्त को BCCI शायद स्वीकार नहीं करेगी. ICC की मीटिंग के बाद ही इस मामले पर कोई फैसला निकल सकता है.
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: सीरीज के बीच अचानक बदल गई ऑस्ट्रेलियाई टीम, मैक्सवेल का कमबैक, मैच विनर का ‘कटा पत्ता’
संबंधित खबरें
बारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
54 mins agoमाइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
1 hr agoरोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
1 hr agoसैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
2 hrs agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
3 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
4 hrs agoतीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे बुमराह, एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी
5 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
11 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
11 hrs agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines